नागौर: राजस्थान के नागौर में मेड़ता के पास रविवार सुबह हुई बोलेरो और कैंपर की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। हादसे का शिकार लोग बोलेरो से बुटाटी स्थित संत चतुरदास महाराज की धाम पर फेरी लगाने जा रहे थे।

नेशनल हाईवे 58 पर हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा नेशनल हाईवे 58 स्थित दरियाव खेजड़ा और लांछ की ढाणी के बीच में हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ही गाड़ियों के ड्राइवर साइड के परखच्चे उड़ गए। हादसे में घायल सभी लोगों को अजमेर रेफर कर दिया गया है।

संत चतुरदास महाराज के धाम जा रहा था परिवार

मिली जानकारी के मुताबिक सवाईमाधोपुर से एक परिवार के लोग बोलेरो से बुटाटी स्थित संत चतुरदास महाराज के धाम जा रहे थे। बुटाटी धाम नागौर से 52 किलोमीटर दूर अजमेर-नागौर मार्ग पर कुचेरा कस्बे के पास है। इसे यहां चतुरदासजी महाराज के मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर चतुरदासजी की समाधि है। यह हादसा बुटाटी धाम से 23 किमी पहले हुआ। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजमेर ले जाते वक्त एक घायल युवक ने भी दम तोड़ दिया। 8 घायलों में से 3 की हालत नाजुक है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ