Rajasthan News: बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठी-डंडे बरसाए। बीजेपी कार्यकर्ता भीलवाड़ा के कोटड़ी में हुए रेप कांड के बाद सीएम आवास की ओर कूच कर रहे थे। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। लेकिन जब कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को पहले हिरासत में लेकर सोडाला थाने लाया गया। लेकिन कार्यकर्ताओं के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस उन्हें विद्याधर नगर थाने ले गई।
चेची ने आज ही संभाला था पदभार
वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने प्रक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर उन्हें हिरासत में लेना युवाओं की आवाज दबाने का कुत्सित प्रयास हैं। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। सरकार चाहे जितनी कोशिश कर ले। वह युवाओं की आवाज को दबा नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं पर लाठीचार्ज नहीं सहेगा राजस्थान।
बता दें कि राजस्थान बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित कुमार चेची ने आज जयपुर स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
राठौड़ बोले- लाठीचार्ज कुकृत्य अत्यंत निदंनीय हैं
युवाओं पर लाठीचार्ज को लेकर सांसद राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा युवा मोर्चा पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज किया गया। अपराधी अपराध करके खुले में घूम रहे हैं और युवाओं पर इतना भयानक लाठीचार्ज। यह कुकृत्य अत्यंत निंदनीय हैं। गृहष्लूट सरकार युवाओं की आवाज़ दबाने में कभी सफल नहीं हो सकती हैं। युवाओं पर लाठीचार्ज नहीं सहेगा राजस्थान।सरकार युवाओं की आवाज़ दबाने में कभी सफल नहीं हो सकती हैं। युवाओं पर लाठीचार्ज नहीं सहेगा राजस्थान।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines