Rajasthan News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर राजस्थान बीजेपी की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है. इस सूची में 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री ,7 मंत्री 1 कोषाध्यक्ष और 1 सह कोषाध्यक्ष कार्यालय सचिव, प्रभारी भी शामिल है. वहीं कार्यकारिणी में कांग्रेस से बीजेपी में आए नेताओं में केवल ज्योति मिर्धा को ही प्रदेश कार्यकारिणी में बीजेपी ने जगह दी गई है. भूपेंद्र सैनी, कैलाश मेघवाल मिथिलेश गौतम को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है और प्रमोद वशिष्ठ मीडिया प्रभारी, हिरेन कौशिक को सोशल मीडिया प्रभारी पद पर बरकरार रखा गया है.
उपाध्यक्ष पद पर 9 नेताओं की तैनाती
कार्यकारणी के अनुसार, उपाध्यक्ष पद पर 9 नेताओं की नियुक्ति की गई है. जिनमें सरदार सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी (श्रीगंगानगर), नाहरसिंह जोधा (पाली), मुकेश दाधीच (झुंझुनू), बिहारी लाल विश्नोई (बीकानेर), छगन माहूर (कोटा), हकरू माईडा (बांसवाड़ा), डॉ. ज्योति मिर्धा (नागौर), अल्का मुन्दड़ा (उदयपुर), सरिता गेना (अजमेर) शामिल है. इसके अलावा 4 महामंत्री पद पर नियुक्तियां की गईं. जिनमें श्रवण सिंह बगड़ी (सीकर), कैलाश मेघवाल (हनुमानगढ़), भूपेन्द्र सैनी (दौसा), मिथिलेश गौतम (अजमेर) शामिल है.
मंत्री पद पर 7 नेताओं की तैनाती
राजस्थान बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में मंत्री पद पर 7 नेताओं की तैनाती की गई है. जिनमें नारायण मीणा (जयपुर), अजीत मांडन (जयपुर), अपूर्वा सिंह (बीकानेर), आईदान सिंह भाटी (जैसलमेर), एकता अग्रवाल (जयपुर), नारायण पुरोहित (सिरोही), सीताराम पोसवाल ‘गुर्जर’ (सवाई माधोपुर) शामिल हैं. इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर पंकज गुप्ता (चुरू), सह-कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. श्याम अग्रवाल (जयपुर), प्रकोष्ठ प्रभारी पद पर विजेन्द्र पूनिया (हनुमानगढ़) को तैनात किया गया है. वहीं प्रवक्ता दल में 7 नए चेहरे शामिल किए गए है. जिनमें कैलाश वर्मा (जयपुर देहात), कुलदीप धनकड़ (जयपुर देहात), रामलाल शर्मा (जयपुर देहात), दशरथ सिंह (बीकानेर), मदन प्रजापत (देहात), राखी राठौड़ (जयपुर) और स्टेफी चौहान (जयपुर) शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- राजस्थान की सियासत में नया तूफान, झोटवाड़ा का वायरल वीडियो से गर्माई मतदाता सूची की राजनीति
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
9 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines