Rajasthan BJP: राजस्थान बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सोमवार को जयपुर स्थित मुख्यालय पर पद संभाल लिया। पद संभालने से पहले उन्होंने मुख्यालय में पूजा पाठ भी किया। इससे पहले सोमवार सुबह जोशी अपने समर्थकों के साथ 7 बजे सड़क मार्ग से जयपुर के लिए रवाना हुए।
इस दौरान उनका शांहजहापुर बाॅर्डर, नीमराणा, बहरोड़, कोटपूतली, विराट नगर, शाहपुरा समेत अनेक स्थानों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद सीपी जोशी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे।
दिल्ली से जयपुर आने के दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अलवर सांसद योग बालकनाथ समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पोस्टर से गायब हुए पूनिया
इससे पहले बीजेपी मुख्यालय पर लगे पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं। मुख्यालय पर लगे पोस्टर से अब सतीश पुनिया की फोटो हट गई है। वहीं पोस्टर में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे अब भी बरकरार हैं। इसको लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं जोर पकड़ रही है।
बता दें कि जब पूनिया पार्टी के अध्यक्ष बने तो उसके बाद से ही पोस्टर से वसुंधरा राजे की तस्वीर हटा ली गई थीं। इस साल जनवरी में एक बार फिर वसुंधरा की पोस्टर पर वापसी हो गई।
संबंधित खबरें
घात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
4 hrs agoराजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
3 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines