Rajasthan News: राजस्थान में भले ही अभी कोई बड़ा चुनाव नहीं हैं लेकिन गायों और गौशालाओ का मुद्दा पूरी तरह गरमाया हुआ है। अब जब गाय का नाम आया है, तो विवाद भी साथ आया है और विवाद के केंद्र में हैं वही शख्स, जो पहले गाय के नाम पर राजनीति करते थे। अब गौशालाओं से दूरी बनाने का उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की जो अब कह रहे हैं कि वो गौशालाओं के खिलाफ हैं यानी गाय के नाम पर अब भी खेल जारी है, बस चेहरे और शब्द बदल गए हैं।
वीडियो आप देख रहे हैं इसमें बीच में खड़े हैं राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर। दो मंत्री साथ में खड़े हैं, लेकिन चर्चा में अकेले दिलावर साहब हैं क्योंकि उन्होंने कह दिया कि वो गौशालाओं के पक्ष में नहीं हैं। वो भी तब, जब मंत्री अविनाश गहलोत गायों की सेवा की तारीफ कर रहे थे। लेकिन दिलावर साहब का चेहरा बताने लगा कि वो इस ‘सेवा’ से कितने असहज हैं। और फिर, जुबान भी चल पड़ी।
गाय को लेकर विरोध-प्रदर्शन करते रहे हैं दिलावर
अब तक जो लोग ‘गौ माता की सेवा’ को राष्ट्र धर्म मानते थे, उनके मुंह से ‘गौशालाओं के खिलाफ’ जैसे शब्द आ जाएं तो सवाल उठते हैं। सवाल इसलिये भी क्योंकि दिलावर वही नेता हैं, जो अक्सर गाय को लेकर सड़कों पर उतरते थे और अब कैमरे के सामने कह रहे हैं कि ‘मैं पक्ष में नहीं हूं’। यानी गाय के नाम पर जो सियासत होती रही है, वो अब खुद अपने ही नेताओं के बयानों से कटघरे में है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan Police अब ‘इंसाफ’ नहीं, ‘न्याय’ करेगी, प्रदेश के गृहमंत्री का बड़ा फरमान
नेता प्रतिपक्ष ने क्या कहा?
कांग्रेस ने इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने वीडियो शेयर किया और लिखा गौ माता का अपमान, कब तक सहेगा राजस्थान? कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि गौसेवा का जो झूठा चोला भाजपा ने पहन रखा था, वो अब उतर चुका है और दिलावर ही नहीं, खुद भाजपा के तीन मंत्री अब इस चोले को सार्वजनिक रूप से फाड़ते नजर आ रहे हैं। गहलोत सरकार के पूर्व मंत्री तो कांग्रेस राज्य में गौशालाओं के लिए किए गए प्रयासों की मानो लिस्ट लेकर खड़े थे।
कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस के पास आंकड़े भी हैं। दावा है कि अशोक गहलोत सरकार ने 1500 पंचायतों में गौशालाओं के लिए आश्रय स्थल बनवाए। कुल मिला कर 1377 करोड़ रुपये का फंड दिया गया। कांग्रेस कह रही है — जब भाजपा विपक्ष में थी तो गौशालाओं की दुहाई देती थी, अब सरकार में है तो उन्हें ही गैरजरूरी बता रही है। तो फिर सच क्या है? आस्था या राजनीति? ऐसे में जब बवाल बढ़ा तो मंत्रीजी को याद आ गई श्रद्धा। अब कह रहे हैं कि बयान को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया। वे कभी गौमाता के अपमान का सोच भी नहीं सकते। लेकिन मंत्रीजी ये नहीं बता पाए कि अगर वीडियो गलत है, तो उनकी ज़ुबान और उनका हाव-भाव क्यों उस वक्त इतने साफ थे?
ये भी पढ़ेंः Kota News: ‘साहब मेरी बीवी भाग गई, बरामद करवा दो’, जनसुनवाई में पहुंचे युवक ने मंत्री से लगाई फरियाद
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
7 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines