1993 में भैंरोसिंह की सरकार बनवाने वाले 'काका' का निधन, जानें कौन थे 7 बार के MLA सुंदरलाल

Rajasthan BJP Leader Sunder Lal Kaka Death: राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता और काका के नाम से मशहूर रहे सुंदरलाल का आज 91 साल की उम्र में निधन हो गया। वे भैंरोसिंह की सरकार में एक बार मंत्री भी रहे।

BJP Leader Sunderlal Kaka Passed Away

Sunderlal Kaka

विज्ञापन

BJP Leader Sunderlal Kaka Passed Away: राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुंदरलाल का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय बीमार थे। उन्हें हाल ही में फेफड़ों में इंफेक्शन के चलते जयपुर के एसएमएस हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वे जनता में काका नाम से लोकप्रिय थे।

उन्होंने जयपुर में अपने घर पर 22 अगस्त को ही अपना 92वां जन्मदिन मनाया था। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे पैतृक गांव झुंझुनूं में होगा। बता दें कि सुंदरलाल सात बार विधायक रहे। वे 1972 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर झुंझुनूं की सूरजगढ़ विधानसभा सीट से जीते। इसके बाद वे एक बार निर्दलीय और एक बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते। भैंरोसिंह शेखावत से वे काफी प्रभावित थे ऐसे में वे बीजेपी में शामिल हो गए और 2003 में भाजपा के टिकट से चुनाव जीते। वे 1993 से 1998 तक निर्दलीय विधायक रहे। इस दौरान वे भैंरोसिंह शेखावत की अगुवाई सरकार में मोटर गैराज राज्य मंत्री भी रहे।

Advertisment

भैंरोसिंह की सरकार बनवाने में की थी मदद

सुंदरलाल काका ने 1993 में जब भैंरोसिंह की सरकार बनवाई थी, तब सुंदरलाल को भैंरोसिंह हेलिकाॅप्टर से लेने गए थे। 60 साल लंबे अपने राजनीतिक करियर में सुंदरलाल अपने ठेठ देशी अंदाज के लिए जाने जाते थे।

सुंदरलाल का जन्म 22 अगस्त 1933 को झुंझुनूं जिले के बुहाना तहसील के कलवा गांव में हुआ था। वे बेहद साधारण परिवार से थे। 1964 में उन्होंने पंचायत समिति के सदस्य के तौर पर राजनीति की शुरुआत की थी। उन्होंने कुल 10 बार विधानसभा का चुनाव लड़ा। जिसमें से तीन बार उन्हें हार मिली। वे 2007 और 2015 में अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भी रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ