Rajasthan BJP Kirodi Lal Meena Resign: भजनलाल सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने के एक महीने बाद किरोड़ीलाल मीणा ने इस्तीफे की वजह बताई। मीणा ने शुक्रवार को मीणा हाईकोर्ट में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित रैली में कहा कि मैं 45 साल से जिन लोगों की सेवा कर रहा था, उन लोगों ने मेरी बात नहीं रखी इसलिए मैंने भजनलाल सरकार से इस्तीफा दे दिया।
किरोड़ीलाल ने एससी/एसटी आरक्षण के कोटे में कोटे के फैसले को लेकर कहा कि मेरी छाती छलनी हो जाएगी लेकिन मैं आरक्षण के साथ किसी भी प्रकार का छेड़छाड़ नहीं होने दूंगा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले लोग कहते थे मोदी आएगा तो आरक्षण खत्म कर देगा लेकिन मोदी तो आ गया। मैं इस हाईकोर्ट में कहकर जा रहा हूं मोदी के रहते हुए मेरी जिम्मेदारी है कि आरक्षण के नाम पर पत्ता भी नहीं हिलने दूंगा। वहीं मीणा हाईकोर्ट के निर्माण से जुड़े आरोपों पर उन्होंने कहा कि मैं पपलाज माता व जननी की कसम खाकर से आपसे कह रहा हूं हाईकोर्ट के निर्माण में एक पाई की कमाई मैंने नहीं की।
आपको बहकाने के लिए कई लोग आएंगे
भजनलाल सरकार के पूर्व मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पढ़ने और समझने की जरूरत है। कोर्ट क्रीमिलेयर की व्यवस्था लागू करना चाहता है क्योंकि लोग आरक्षण का फायदा उठाने के बाद भी मलाई खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे वंचित भाइयों को आरक्षण का हक मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपको बहकाने के लिए कई लोग आएंगे लेकिन आप सभी उनसे सावधान रहना। आपके हक अधिकारों की रक्षा करने का भरोसा दिलाता हूं। किरोड़ीलाल ने कहा कि फिर भी कोर्ट के फैसले से कोई नुकसान होगा तो बलिदान देने के तैयार हूं लेकिन आपका नुकसान नहीं होने दूंगा।
पिछले महीने दिया था मंत्री पद से इस्तीफा
किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि उन्होंने पिछले महीने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय उन्होंने वचन दिया था यदि वह पूर्वी राजस्थान में उन्हें सौंपी गई 7 सीटों में से किसी पर भी हार मिलती है तो वे पद छोड़ देंगे।
ये भी पढ़ेंः महंगाई की मार… 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ दूध
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines