किरोड़ीलाल मीणा फिर बने मंत्री! सोशल मीडिया पर लिखा कैबिनेट मिनिस्टर

Kirodi Lal Meena Politics Update: किरोड़ीलाल मीणा एक बार फिर से मंत्री बन गए हैं। उन्होंने कृषि मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। ऐसा हम नहीं कुछ तस्वीरें और उनका सोशल मीडिया बायो कह रहा है।

Rajasthan BJP Kirodi Lal Meena Became Cabinet Minister Again

किरोड़ी लाल मीणा

Rajasthan BJP Kirodi Lal Meena: राजस्थान की भजनलाल सरकार कैबिनेट से इस्तीफा दे चुके किरोड़ीलाल मीणा ने एक बार फिर मंत्री पद संभालने के संकेत दिए हैं। उन्होंने आज अपने सोशल मीडिया बायो पर एक बार फिर से खुद को मंत्री बताया हैं। बता दें कि इससे पहले उन्होंने जब इस्तीफा दिया था तो बायो से कैबिनेट मिनिस्टर हटा दिया था। बता दें कि पिछले दो दिनों से किरोड़ीलाल आपदा प्रबंधन को लेकर एक बैठक कर रहे थे। इससे पहले उनके बायो पर पहले केवल विधायक सवाई माधोपुर लिखा हुआ था।

बता दें कि पिछले दो दिनों से किरोड़ीलाल मीणा लगातार आपदा प्रंबधन की स्थितियों का जायजा ले रहे हैं। रविवार को किरोड़ीलाल ने आपदा प्रबंधन की स्थिति को लेकर अधिकारियों से काफी देर तक बातचीत की थी। वहीं आज भी वे जलभराव का जायजा लेने निकले हुए थे। बता दें किरोड़ीलाल महवा, वैर, श्रीनगर, बयाना, हिंडौन, गंगापुर सिटी और सवाई माधोपुर में अतिवृष्टि के कारण जलभराव वाले इलाकों के दौरे पर हैं।

सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर किरोड़ी ने खुद को राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री बताया।

इसलिए दिया था इस्तीफा

बता दें कि लोकसभा चुनाव में अपने क्षेत्र की सभी सीटों पर हार मिलने के बाद किरोड़लाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। मीणा ने इसको लेकर एक कमिटमेंट भी किया था। इसके बाद उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा को इस्तीफा भेज दिया। हालांकि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया। इसके बाद वे आलाकमान के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की। इसके बाद वे फिर जयपुर लौट आए।

न्यूज 24 ने सबसे पहले किया था खुलासा

इससे पहले न्यूज24 को एक्सलूसिव इंटरव्यू में बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा था कि किरोड़ीलाल मीणा प्रदेश में कैबिनेट मिनिस्टर हैं। वे कुछ कार्यों की वजह से विधानसभा और सचिवायल नहीं आ रहे हैं लेकिन वे अभी भी मंत्री हैं। किरोड़ीलाल मीणा ने कुछ दिनों पहले ही प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से बातचीत की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ