Rajasthan bjp cm update: राजस्थान में आज शाम तक विधायक दल की बैठक के बाद सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है। आज दोपहर में विधायक दल की बैठक होनी है। इससे पहले भाजपा ने अपने सभी विधायकों को दिल्ली बुला लिया था। 3 दिसंबर को परिणाम जारी होने के बाद से एमपी में नये चेहरे के तौर पर मोहन यादव का नाम घोषित किया है। तो वहीं दूसरी और छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय को आदिवासी चेहरे के तौर पर सीएम बनाकर भाजपा ने नया दांव खेला है।
यह भी पढ़ेंः इंतजार की घड़ियां हुईं समाप्तः भाजपा ने सभी विधायकों को बुलाया जयपुर
भाजपा ने जिस तरह एमपी-छत्तीसगढ़ में परंपरागत और बड़े चेहरों को साइड कर नये चेहरों को मौका दिया है ऐसे में लग रहा है कि पार्टी यहां भी नये चेहरे पर ही दांव खेलेगी। राजस्थान में भाजपा के लिए वसुंधरा राजे सबसे बड़ा चेहरा है। लेकिन पार्टी ने इस बार सीएम उम्मीदवार घोषित किए बिना पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा। ऐसे में यह पहले से तय था कि पार्टी इस बार वसुंधरा को सीएम बनाने के मूड में नहीं है। हालांकि हमेशा की तरह सक्रिय रहने वाली वसुंधरा इस बार खामोश थी। पार्टी की मीटिंगों से उन्होंने किनारा कर लिया था। इतना ही नहीं आला नेताओं की बैठकों से भी वह नदारद रहने लगी थी।
चुनाव परिणाम के बाद बदल गए समीकरण
भाजपा आलाकमान ने उनको चुनाव से पहले ही अपनी रणनीति से अवगत करा दिया था। ऐसे में यह तो पहले से तय था कि वह चुनाव जीतने के बाद भाजपा की ओर से सीएम की दावेदार नहीं होगी लेकिन 3 दिसंबर के परिणाम के बाद सब कुछ तेजी से बदला। परिणाम अपने के बाद वसुंधरा अब तक 2 बार शक्ति प्रदर्शन कर चुकी है। ऐसे में यह तय है कि विधायक दल की बैठक नाटकीय ढंग से हो सकती है। बता दें कि शुक्रवार को पर्यवेक्षकों के ऐलान के बाद रविवार को होने वाली विधायक दल की बैठक इसलिए टाल दी गई क्योंकि वसुंधरा अभी भी सीएम के पद को लेकर अड़ी हुई है।
यह भी पढ़ेंः राजस्थान का CM कौन? अटकलों के बीच सामने आई विधायक दल बैठक की नई तारीख
एक संभावना यह भी
इस बीच एक संभावना यह भी है कि पार्टी प्रदेश में किसी ऐसे चेहरे पर भी दांव खेल सकती है जिसने चुनाव ही नहीं लड़ा हो। ऐसे चेहरों में अश्विनी वैष्णव, अर्जुनराम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, सुनील बंसल, ओम माथुर और ओम बिड़ला का नाम आगे चल रहा है। हालांकि ऐसी ही संभावनाएं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एमपी और छत्तीसगढ़ में जताई जा रही थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब देखना होगा कि राजस्थान में किसका राजतिलक होगा।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
13 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
16 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
3 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
4 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
10 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
14 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
15 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines