राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पाकिस्तान को लेकर कहा कि अगर अमेरिका के साथ उसकी जंग होती है तो भारत पाकिस्तान के साथ खड़ा होगा. उन्होंने यह बयान कार्यक्रम के दौरान दिया. उन्होंने कहा कि अगर कभी अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ता है तो भारत पाकिस्तान का साथ देगा क्योंकि वह हमारा पड़ोसी मुल्क है. साथ ही उन्होंने कहा, ‘लेकिन जब हमारे बीच के किसी मुद्दे की बात आती है तो हम अपने भारत के साथ खड़े होते हैं. है ना? यही बात हमें समझने की जरूरत है.’
इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर तीखा हमला बोल दिया है.
यह भी पढ़ें : ‘झूठ फैलाना बंद करो’, कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में पाकिस्तान को फिर लताड़ा
कांग्रेस-AAP का सीधा निशाना
मदन राठौड़ के इस बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने भाजपा की राष्ट्रवाद की परिभाषा पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा, ‘आतंकवादी देश पाकिस्तान के लिए भाजपा का प्रेम एक बार फिर सामने आ गया है. ये वही पाकिस्तान है, जो हमारे सैनिकों और हमारे लोगों की जान लेता है. राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ का कहना है कि अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है, तो वे पाकिस्तान के साथ हैं.’
साथ ही उन्होंने कहा, ‘क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी पाकिस्तान के साथ हैं? अगर नहीं, तो हमें बताएं कि इस देश-विरोधी व्यक्ति के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है.’
कांग्रेस के नेशनल कॉर्डिनेटर संदीप गुप्ता ने आरोप लगाया कि राठौड़ के बयानों से पाकिस्तान के लिए भाजपा का झुकाव का खुलासा हो गया, जिसे उन्होंने एक ‘आतंकवादी देश’ बताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ का कहना है कि ‘अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ता है, तो हम पाकिस्तान के साथ हैं.’ एक बार फिर आतंकवादी देश पाकिस्तान के प्रति भाजपा का प्रेम खुलकर सामने आ गया है. भाजपा पाकिस्तान से प्यार करती है.’
वहीं, आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी तंज कसते हुए कहा कि राष्ट्रवाद का ढोल पीटने वाले नेताओं की असली समझ इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयानों से जगजाहिर हो रही है.
आम आदमी पार्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘जनता सवाल पूछे तो पाकिस्तानी, युवा आवाज उठाए तो आतंकवादी! लेकिन BJP का नेता पाकिस्तान के साथ खड़े होने की बात करे तो मोदी जी का राष्ट्रवाद कहां चला जाता है? पाकिस्तान के साथ खड़े होने की बात करने वाली BJP देशद्रोही है या नहीं, मोदी जी?’
फिर दी सफाई
बयान पर बवाल मचने के बाद मदन राठौड़ की सफाई भी सामने आई. राजस्थान भाजपा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के अकाउंट से उनका एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, जो कि गलत है. साथ ही उन्होंने कहा कि ‘मैंने जो बात कही थी, वह भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के संदर्भ में कही थी.’
उन्होंने कहा, ‘मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया. मैंने हिंदुस्तान-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच को लेकर कही थी. मैं मुस्लिम समाज के कार्यक्रम में बोल रहा था. जिसमें यह मामला उठा था कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मैच हो और दुर्भाग्य से हिंदुस्तान हार जाए, तो उस वक्त जो पटाखा फोड़ता है वह हिंदुस्तानी नहीं है. हां, लेकिन अमेरिका और पाकिस्तान का मैं हो तो अलग बात है. ये मैंने कहा था. लेकिन इसे तोड़-मरोड़कर पेश कर दिया. ये सही बात नहीं है. जिसने भी ऐसा किया है गलत है. यह बात बिल्कुल सही है कि भारत-पाकिस्तान के मामले पर हमारा एजेंड़ा बिल्कुल साफ है. हमारे एक होने की कोई संभावना नहीं है.’
संबंधित खबरें
घात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
7 hrs agoराजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
3 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
9 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines