Rajasthan News: राजस्थान के थाना क्षेत्र के ब्यावर से आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो। इस वायरल वीडियो में देखा साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक माफिया एक व्यक्ति को JCB से उल्टा लटकाकर डंडे से मार रहा है। हैवानियत पार कर देने वाला यह वीडियो कांग्रेस के नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने एक्स पर शेयर किया है। इसके साथ ही, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी एक्स पर इस वीडियो शेयर कर प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं।
अशोक गहलोत ने भी किए सवाल
राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए पुलिस प्रशासन से सवाल किया है। गहलोत बोले- राजस्थान में यह माफिया राज आखिर कब तक चलता रहेगा? जनता पूछ रही है कि पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से चल रहा ये डरावना खेल कब रुकेगा?
ब्यावर से आया वीडियो
यह वीडियो राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता द्वारा शेयर किया गया है। जानकारी के अनुसार, घटना रायपुर के ब्यावर थाना क्षेत्र की है। इस अमानवीय घटना को लेकर पुलिस द्वारा अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में राज्य सरकार पर भी सवाल खड़े होते हैं। कांग्रेस नेता कहते हैं कि- “इस क्रूर घटना ने कानून व्यवस्था, पुलिस की निष्क्रियता और प्रदेश में भाजपा राज में अपराधियों को मिल रहे राजनीतिक संरक्षण पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं”।
ये भी पढ़ें- Bulandshahr News: पत्नी की बेवफाई के बाद पति ने किया सुसाइड, दर्ज की FIR
जेसीबी से लटकाया
वीडियो में जो दृश्य दिखाई दे रहा है, वह माफिया की कठोरता और अत्याचारों का खुलासा करता है। उसने जिस तरह से एक व्यक्ति को जेसीबी से उलटा लटकाकर किस प्रकार यातनाएं दी हैं। माफिया शख्स को जंजीरों की मदद से जेसीबी पर लटकाता है और फिर उसे डंडे से लगातार मारता है। शख्स के आवाज करने पर वह उसे पैरों को सीधा करने के लिए बोलता हुआ भी दिख रहा है। ये तस्वीरें प्रशासन की नाकामी और अपराध की बेलगाम होने की सच्चाई बता रही हैं।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला रायपुर के गुड़िया गांव का बताया जा रहा है। पिटाई करने वाले शख्स की पहचान हिस्ट्रीशीटर तेजपाल सिंह उदारत के नाम से की गई है। दरअसल, वे डंपर चालक को डीजल चोरी के शक में जेसीबी से उलटा लटकाकर उसकी पिटाई कर दी। यह वीडियो तेजपाल के फार्महाउस का बताया जा रहा है, जहां लगातार 2 घंटों तक वह ड्राइवर की पिटाई करता है।
ग्रामीणों में तेजपाल का खौफ पुराना
इस इलाके के ग्रामीणों ने बताया है कि तेजपाल सिंह का खौफ यहां के लोगों में इस प्रकार है कि कोई उसके खिलाफ खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं कर पाता है। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद भी पुलिस की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
राज्य सरकार से इंसाफ की मांग
हालांकि, इस मामले पर फिलहाल प्रशासन या प्रदेश की पुलिस द्वारा कोई एक्शन लेने की खबर सामने नहीं आ पाई है। इस पर गोविंद सिंह ने भाजपा से मांग की है कि- इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और राजनीतिक संरक्षण की परतें खोली जाएं। साथ ही घटना में लापरवाह स्थानीय पुलिस की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच हो।
ये भी पढ़ें- सीवान में भीषण सड़क हादसा, पटना से आ रहे 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत
संबंधित खबरें
बिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
11 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
12 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines