Rajasthan Bharatpur Accident: राजस्थान के भरतपुर में आज दोपहर भीषण हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस हाईवे पर खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस जयपुर-आगरा हाईवे से गुजर रही थी। हाईवे पर एक ट्रक खड़ा था, लेकिन तेज स्पीड में आ रही बस अचानक से ट्रक में घुस गई। हादसा राजस्थान के भरतपुर में हलैना के पास हुआ।
अलीगढ़ डिपो की बस
हादसे का शिकार हुई ये बस अलीगढ़ डिपो की थी। बस अलीगढ़ से जयपुर की तरफ जा रही थी और ट्रक भी उसी रास्ते जयपुर के लिए रवाना हुआ था। अचानक से बस ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस जाकर ट्रक में भिड़ गई। इस दौरान बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से छतीग्रस्त हो गया और कई यात्रियों की जान पर बन गई।
पुलिस ने दी जानकारी
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को हलैना अस्पताल में भर्ती करवाया। मगर 13 में से 8 यात्रियों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार ज्यादातर घायल यात्रियों को सिर में चोट आई है और उनका इलाज चल रहा है। इन घायलों में एक 2 साल छोटा बच्चा भी शामिल है।
मृतकों में सभी महिलाएं
हलैना थाना इंचार्ज बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि हादसा आज यानी शुक्रवार की दोपर 1ः30 हुआ है। मृतकों में सभी महिलाएं हैं। बस में बैठी 4 महिलाओं की मौत हुई है। ऐसे में ड्राइवर मौके से फरार है तो कंडक्टर भी बुरी तरह से जख्मी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और कंडक्टर को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
9 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines