Barmer-Jaisalmer Seat Result Live: भाजपा को झटका, कैलाश चौधरी 4 लाख वोटों से पिछड़े, कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल जीते

Barmer-Jaisalmer Lok Sabha Election Result 2024 Live Updates: बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर किसकी जीत होगी? इसका फैसला थोड़ी देर में हो जाएगा। इस सीट पर बाड़मेर के शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी के निर्दलीय चुनाव लड़ने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

LIVE Barmer-Jaisalmer aam chunav Vote Counting Result 2024

LIVE Barmer-Jaisalmer aam chunav Vote Counting Result 2024

Barmer-Jaisalmer Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आना शुरू हो चुके हैं। पहले दो राउंड की गिनती के बाद बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल 1 लाख 17 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीत चुके हैं। वहीं निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी दूसरे और भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर रहे। कैलाश चौधरी को 2 लाख 27 हजार 227 वोट मिले। वहीं निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी 5 लाख 81 हजार वोट मिले।  पहले चरण में 19 अप्रैल को प्रदेश की 12 सीटों पर तो वहीं 26 अप्रैल को प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। इस सीट पर पिछली बार की तुलना में 0.95 फीसदी मतदान अधिक हुआ। 2019 में इस सीट पर 73.30 प्रतिशत और 2014 में 72.56 प्रतिशत मतदान हुआ था। हालांकि इस सीट पर मतदान प्रतिशत लगातार बढ़ता रहा है।

विज्ञापन

जानें इस सीट का इतिहास

इस सीट पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के सामने आरएलपी से कांग्रेस में आए उम्मेदाराम बेनीवाल और निर्दलीय शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। प्रचार के दौरान भाटी की रैलियों में आई भीड़ ने कैलाश चौधरी की चिंताएं बढ़ा दी थी। इस सीट पर पिछले दो बार से यानी 2014 और 2019 में भाजपा ने जीत हासिल की है। 2014 में कांग्रेस से भाजपा में आए कर्नल सोनाराम ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा के दिग्गज और निर्दलीय जसवंत सिंह को पराजित किया था। 2019 में भाजपा ने सोनाराम की जगह कैलाश चौधरी को उम्मीदवार बनाया। उन्होंने कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह 3 लाख से अधिक वोटों से पराजित किया था।

ऐसे में इस सीट पर 2014 और 2019 में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। वहीं 2009 में कांग्रेस के हरीश चौधरी यहां से जीतकर सांसद बने थे। उन्होंने इस चुनाव में भाजपा के मानवेंद्र सिंह को पराजित किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ