Rajasthan News: राजस्थान में गैंगस्टरों के ठिकानों पर बुधवार को एनआईए की छापेमारी के बाद अब राजस्थान एटीएस भी अलर्ट मोड पर है। एटीएस ने संबंधित जिलों के कप्तानों को पत्र लिखकर एटीएस के एक्शन को लेकर रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में एनआईए की ओर से की छापेमारी में जब्त किए गए सामान और उनसे की पूछताछ के संबंध में विस्तृत जानकारी देने को कहा गया है।
एटीएस ने छापेमारी के संबंध में मांगी सूचना
एटीएस जयपुर के पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर और जोधपुर पुलिस आयुक्त के अलावा अलवर, चूरू, धौलपुर, श्रीगंगानगर, हनुमागढ़, और बीकानेर जिले के पुलिस कप्तानों को पत्र भेजकर छापेमारी का ब्यौरा मांगा गया है।
बता दें कि एटीएस की लाॅरेंस गैंग, संपत नेहरा, गोल्डी बराड़ से जुड़े गुर्गों पर खास नजर है। एटीएस ऐसे अपराधियों का बेनामी संपत्तियों का भी ब्यौरा एकत्र करवा रही है।
बुधवार को एनआईए ने की थी छापेमारी
बता दें कि प्रदेश में बुधवार को एनआईए ने एक साथ कई जिलों में गैंगस्टरों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान एनआईए ने कई लोगों से पूछताछ भी की थी।
इस दौरान राजस्थान पुलिस की ओर से एनआईए को अतिरिक्त जाब्ता उपलब्ध करवाया गया था। सूत्रों की मानें तो अपराधियों व उनके परिजनों से हुई पूछताछ में राजस्थान पुलिस की कोई भुमिका नहीं थी।
छापेमारी में एनआईए ने बरामद किए कई दस्तावेज
राजस्थान में एनआईए के निशाने पर प्रदेश के कई बड़े गैंगस्टर हैं। जिसमें अलवर के विक्रम उर्फ लादेन, जोधपुर में लाॅरेंस के गुर्गे अरविंद और सुरजीत, सादुलशहर में प्रवीण कुमार, नवनीत अग्रवाल, अनुपगढ़ में अजयसिंह जैसे बड़े गैंगस्टरों के घरों पर छापेमारी की गई। इस दौरान एनआईए ने मोबाइल, लैपटाॅप समेत कई दस्तावेज इनके यहां से बरामद किए।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines