हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

चुनावी साल में हंगामे के साथ शुरू हुआ विधानसभा सत्र , कई महत्वपूर्ण बिल पेश करेगी गहलोत सरकार

विज्ञापन
rajasthan assembly session

Rajasthan Assembly Election: राजस्थान विधानसभा का 8वां सत्र आज से शुरू हो गया है। संभवत: यह राजस्थान की 15वीं विधानसभा का अंतिम सत्र है। क्योंकि इसा साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने है और उससे पहले आचार संहिता लग जाएगी। इस सत्र की अहमियत इसलिए भी हो गई है क्योंकि राजस्थान विधानसभा के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति द्रौप्रदी मुर्मू यहां विधायकों को संबोधित किया।

कहा जा रहा है की इस सत्र के दौरान अशोक गहलोत सरकार जहां कई अहम् विधेयक पारित करवाएगी, वहीं विपक्ष ने हर रोज एक मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाकर सरकार को घेरने का ऐलान किया है।

हंगामे के साथ हुई सत्र की शुरुआत

राजस्थान विधानसभा के सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। पहले ही दिन बीजेपी का आक्रामक तेवर उस वक्त नजर आया जब हिंडौन एसिड कांड पर चर्चा को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। इसके अलावा भाजपा के सदस्यों ने करौली मामले पर बोलना शुरू करते हुए सरकार से बयान देने की मांग की और नारेबाजी करते हुए वे आसन के सामने आ गए।

विज्ञापन

अध्यक्ष ने उनकी ओर ध्यान दिए बिना विधायी कार्य निपटाए रखा, फिर कहना पड़ा की विपक्ष को जनता के मुद्दे उठाने का अधिकार है, लेकिन नियमों के तहत ऐसा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सदन नियमों से चलता है। विपक्ष की ओर से साफ था की वह हर रोज किसी एक बड़े मुद्दे को लेकर सरकार को इस सत्र के दौरान घेरेगी।

वहीं सरकार और सत्ता पक्ष की ओर से मुख्य सचेतक ने विपक्ष के तमाम आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा की सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश करने वाली है। यानि गहलोत सरकार इस सत्र में सारा काम पूरा करना चाहती है।

विज्ञापन

ये बिल पास करा सकती है सरकार

वैसे इस सत्र के दौरान अशोक गहलोत सरकार सदन में रोजगार गारंटी बिल, नकल और पेपर लीक माफिया को उम्रकैद का प्रावधान का बिल, बुजुर्ग, विधवा, एकल महिला को सामाजिक सुरक्षा के तहत न्यूनतम 1,000 रुपए पेंशन का बिल, राजस्थान यूनिवर्सिटीज में अस्थाई शिक्षक विधेयक, राजस्थान जेल विधेयक, राजस्थान प्राइवेट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट रेगुलेटरी अथॉरिटी बिल, राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एक्ट 2022, पेंशन और रोजगार एक्ट, राजस्थान संगठित अपराध नियंत्रण विदेश विधेयक जैसे कई बिल रखने वाली हैं। ऐसे में विपक्ष के तेवर और सरकार के इरादों के बीच देखना है की इन विधेयकों के साथ जनता से जुड़े बड़े मुद्दों पर कितनी सार्थक चर्चा हो पाती है।

जयपुर से श्रीवत्सन की रिपोर्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola