Rajasthan Assembly Session: राजस्थान विधानसभा में आज हंगामे के आसार, इन मुद्दों पर हो सकती है तीखी बहस
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Assembly Session: राजस्थान विधानसभा में आज सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर तीखी बहस हो सकती है। विधानसभा में 14 जुलाई को पेश किए गए तीन विधेयकों पर आज चर्चा प्रस्तावित है। वहीं सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना राजस्थान सहकारी सोसायटी (संशोधन) विधेयक पेश करेंगे।
विधानसभा में आज 14 जुलाई को पेश किए बिलों पर चर्चा प्रस्तावित हैं। ये विधेयक हैं – महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशल साइसेंज विधेयकए राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल संस्थान विधेयक और राजस्थान विश्वविद्यालयों के अध्यापक (अस्थायी अध्यापकों का आमेलन) संशोधन विधेयक शामिल हैं। वहीं इन सबके इतर प्रस्तावित कार्याें से अलग सदन में भारी हंगामा होना तय है। पूर्व मंत्री गोपाल केसावत मामला और जोधपुर में हुई सामुहिक दुष्कर्म की घटना पर हंगामा होना तय है।
बता दें कि दो दिन पहले पूर्व राज्य मंत्री गोपाल केसावत समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने अधिशाषी भर्ती परीक्षा में चयन कराने के एवज में 1 करोड़ रुपए का सौदा किया था। एसीबी ने 18 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में सत्ताधारी बीजेपी विपक्ष पर हावी हो गई है। वहीं दूसरी ओर महिला अपराध पर विपक्ष लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है। अब लग रहा है उसका यह विरोध प्रदर्शन विधानसभा में भी हावी रहेगा। बीकानेर विधायक कीर्ति कुमारी पहले ही कह चुकी है कि वह खाजूवाला मामले को विधानसभा में उठाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: