केजे श्रीवत्सन, जयपुर
राजस्थान विधानसभा में विपक्ष और सरकार के बीच लगातार गहमागहमी देखने को मिल रही है। बुधवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के नाम को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तंज कसा। दरअसल हाल ही में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल के विदाई समारोह कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र में उर्दू शब्द लिखे जाने पर ऐतराज जताया था। इस मामले में एक कमेटी का गठन भी किया गया था। उन्होंने इसे भाषा का घालमेल बताया था।
यह भी पढ़ें:चुनावी साल में गर्माई बिहार की सियासत, विधान परिषद में दिखी गहमागहमी; एक-दूसरे पर क्यों भड़के राबड़ी-नीतीश?
इसी मुद्दे को बुधवार को फिर से उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि जब शिक्षा मंत्री के नाम के अर्थ के बारे में उन्होंने पता करवाया तो जानकारी मिली कि मदन के साथ जुड़ा दिलावर खुद अरबी मूल का फारसी शब्द है। शायद इसके लिए भी अब जांच कमेटी बनानी पड़ सकती है। नेता प्रतिपक्ष ऐसा बोल रहे थे तो शिक्षा मंत्री की ओर सभी सदस्य देखने लगे। इस बात को सुनकर विपक्ष के अलावा सत्ता पक्ष के विधायक भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके।
यह भी पढ़ें:‘IIFA एक छलावा था…’, सोनू निगम मामले में बोले टीकाराम जूली, सरकार से पूछे ये सवाल
टीकाराम जूली ने कहा कि शिक्षा मंत्री स्कूलों को बंद करवाने में लगे हुए हैं। उर्दू शब्द से इनको नफरत है। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कुंभ में सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के लोगों को ले जाया गया था। उन्होंने अध्यक्ष से सवाल किया कि उन लोगों को क्यों नहीं ले जाया गया, क्या आप भी कुंभ में गए थे? उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ था। इसके बाद जूली ने एप्रॉपिएशन बिल को लेकर भी अपनी बात रखी, जिसके बाद सदन में हंगामे की स्थिति बन गई।
सरकार को बताया किसान विरोधी
जूली ने सरकार को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। उनको किसान सम्मान निधि से वंचित रखा जा रहा है, जहां गर्मियों में पानी की रोक होती थी, वहां जनवरी-फरवरी में भी पानी पर रोक देखने को मिली है। आईफा अवॉर्ड समारोह को लेकर भी जूली ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आयोजन को लेकर सरकार के विधायकों और मंत्रियों तक से नहीं पूछा गया। अमिताभ बच्चन जैसे सितारे आईफा में नहीं दिखे तो आयोजन का क्या फायदा? टीकाराम जूली ने OTS पर भी सवाल उठाए और कहा कि वहां कुछ अलग चल रहा है। ओटीएस को लेकर कौन प्लानिंग कर रहा है, कौन मीटिंग कर रहा है, इस पर सीएम को ध्यान देने की जरूरत है?
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
8 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines