राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ेगी दुष्यंत चौटाला की पार्टी, JJP ने की संगठनात्मक नियुक्तियां

Rajasthan assembly elections dushyant chautala

Rajasthan assembly elections dushyant chautala

Rajasthan Assembly Election: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस के अलावा प्रदेश में सक्रिए तीसरे दलों ने भी चुनाव लड़ने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जननायक जनता पार्टी (JJP) ने भी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन

JJP ने की संगठनात्मक नियुक्तियां

दुष्यंत चौटाला की पार्टी JJP पूरी ताकत से राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने राजधानी जयपुर में पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की नियुक्तियां हुई हैं।

विज्ञापन

पृथ्वी मील को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

जेजेपी ने राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी मील को बनाया है। वे सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आते हैं, जहां से उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की भी संभावनाएं लग रही है। इसके अलावा पूर्व विधायक नंदकिशोर मेहरिया के बेटे प्रतीक मेहरिया को पार्टी का युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि रामनिवास यादव को जेजेपी का महासचिव बनाया गया है। वहीं मोहम्मद फारुख शेख पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ट का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी राजस्थान में लगातार काम कर रही है। पार्टी के साथी लगातार प्रदेश में मेहनत कर रहे हैं। इसलिए सभी को नई जिम्मेदारियां दी गई है।

बीजेपी के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

खास बात यह है कि अजय चौटाला ने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान उनकी और उनके दादा एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ देवीलाल की कर्मभूमि है, इसलिए इस प्रदेश के लोगों का प्यार उनके साथ हमेशा रहा है। बीजेपी उनकी पुरानी सहयोगी पार्टी रही है। ऐसे में दोनों पार्टियां आपसी तालमेल के साथ ही चुनाव लड़ेगी, क्योंकि अभी चुनाव में समय है। ऐसे में बाद में दोनों पार्टिोयं के बीच चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ