Rajasthan Assembly Elections 2023, जयपुर: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता के लागू होने से पहले घोषणाओं का दौर जारी है। इसी बीच राज्य में जातीय समीकरणों को साधने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 8 अलग-अलग बोर्डों के गठन को मंजूरी दे दी है। इन बोर्डों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और तीन सरकारी सदस्यों के साथ ही 5-5 गैर सरकारी सदस्यों की नियुक्ति भी कर दी जाएगी। बता दें कि राजस्थान समेत देश के पांच राज्यों में होन जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर विभिन्न राजनैतिक पार्टियों की तरफ से अपने-अपने स्तर पर ताकत झोंकने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही।
यह भी पढ़ें: वे खुद हाईकमान है… सीएम अशोक गहलोत का पायलट पर तंज, बोले- सीडब्ल्यूसी का मेम्बर होना बड़ी बात
दरअसल, दो-तीन दिन बाद ही राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर शेड्यूल घोषित होने ही वाला है। इससे पहले मिशन रिपीट के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक से बढ़कर एक दांव खेलने में लगे हैं। हाल ही में दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने रोडवेज के मंथली पास में प्रदेश की महिलाओं को 90 प्रतिशत की छूट, मंत्रालययी कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने के लिए निदेशालय स्थापित करने और गिग वर्कर्स के खाते में 5-5 हजार रुपए डालने की घोषणा की थी।
शुक्रवार को प्रदेश में 3 नए जिलों के गठन का भी ऐलान कर दिया गया, वहीं विभिन्न जातियों के लोगों को अपना वोटबैंक बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने 8 बोर्डों का गठन किए जाने को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार की तरफ से घोषित 8 बोर्डों में राजस्थान राज्य राजा बली कल्याण बोर्ड, राजस्थान राज्य वाल्मीकि कल्याण बोर्ड, राजस्थान राज्य मेघवाल कल्याण बोर्ड, राजस्थान राज्य पुजारी कल्याण बोर्ड, राजस्थान राज्य केवट कल्याण बोर्ड, राजस्थान राज्य जाटव कल्याण बोर्ड, राजस्थान राज्य धानक कल्याण बोर्ड और राजस्थान राज्य चित्रगुप्त कायस्थ कल्याण बोर्ड में अध्यक्ष के अलावा, उपाध्यक्ष, तीन सरकारी सदस्य और 5-5 गैर सरकारी सदस्य भी अप्वाइंट कर दिए जाएंगे। जानकारी यह भी मिली है कि इन बोर्डों के सरकारी सदस्यों में प्रांत के विभिन्न विभागों के डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, कमिश्नर्स, सेक्रेटरी और ज्वाइंट सेक्रेटरी भी शामिल किए जाएंगे।
<
>
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
8 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त