Rajasthan Illegal English Liquor Seized: राजस्थान के डूंगरपुर में एक ट्रक से 30 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी गई है। आरोपी शराब को तस्करी कर गुजरात ले जा रहे थे। इस मामले में बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक ड्राइवर सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है।
अवैध तस्करों के खिलाफ हो रही कार्रवाई
बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सीमाओं पर नाकेबंदी कर अवैध तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस मामले को लेकर बिछीवाड़ा थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक ट्रक से अवैध शराब की गुजरात तस्करी की जा रही है। इस पर पुलिस ने राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी कर सभी वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक पंजाब नंबर का ट्रक आते हुए नजर आया।
यह भी पढ़ें- देश में माता का एक ऐसा मंदिर, जहां बिना मूर्ति के होती है पूजा, 500 साल पुराना इतिहास
टायर के नीचे शराब छुपाकर ले जा रहे थे
पुलिस ने जब ट्रक को रुकवाकर चालक से पूछताछ की, तो इस पर उसने टायर के टुकड़े होना बताया। पुलिस को शक होने पर टायर हटाकर तलाशी ली, तो नीचे की ओर शराब की पेटियां भरी हुई थी। चालक शराब को लेकर कोई जानकारी नहीं दे सका। इस पर पुलिस ने शराब से भरे ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने ट्रक से 425 कार्टन अवैध शराब बरामद की है। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है।
इस मामले में पुलिस ने धर्मेंद्र सिंह (43) पुत्र परगट सिंह निवासी कालावाली जिला सिरसा हरियाणा और साहिल उर्फ गोलू (19) पुत्र जीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने शराब को तस्करी कर गुजरात ले जाना बताया है।
संबंधित खबरें
'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
18 hrs agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
2 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
3 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
3 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
4 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
4 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
7 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
9 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines