Rajasthan Election 2023 Vasundhara Raje Jhalrapatan winning fifts time five reasons: राजस्थान में एक बार फिर रिवाज कायम होता नजर आ रहा है। दोपहर के बाद यहां की तस्वीर साफ होती जा रही है। राजस्थान में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ प्रदेश की दो बार की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालरापाटन से पांचवीं बार भारी मतों से जीत दर्ज की है। उनकी जीत से पहले ही राजस्थान में बीजेपी का मुख्यमंत्री चेहारा वसुंधरा राजे को माना जा रहा है। राजनैतिक जानकार के अनुसार, वसुंधरा राजे तीसरी बार राजस्थान की मुख्यमंत्री बन सकती हैं। हालांकि, इससे पहले ये जानना दिलचस्प होगा कि वसुंधरा राजे की जीत के पांच बड़े कारण क्या हैं।
वसुंधरा राजे ने झालरापाटन से पांचवीं बार जीत दर्ज की है। राजे यहां से 2003 से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दी। उन्होंने 2003 में कांग्रेस प्रत्याशी रामा पायलट को भारी मतों से हराया था। राजे की जीत का सबसे बड़ा कारण है कि उन्होंने झालरापाटन के अपने समर्थकों के बीच विश्वास बनाए रखा।
ये भी पढ़ें: Rajasthan Assembly Election Result 2023: देखें 199 सीटों के नतीजे, किस सीट से कौन जीता कौन हारा?
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
कद्दावर नेता रूप में अपनी छवि बनाई
वसुंधरा राजे की जीत का दूसरा सबसे बड़ा कारण है, बीजेपी की कद्दावर नेता के रूप में अपनी छवि बनाना। राजे 2003 के बाद से ही राजस्थान में बीजेपी के समर्थकों के साथ-साथ आम लोगों ने बीच एक दमदार नेता के रूप में उभरीं। इसी के साथ उन्होंने 2003 में राजस्थान की पहली महिला के रूप में कमान संभाली। इतना ही नहीं उन्होंने अपने बलबूते पर जीतकर 2008 में सीएम के तौर पर दूसरी बार राजस्थान की कमान संभाली।
बीजेपी के आला नेताओं में गिनती और सिंधिया परिवार से ताल्लुक
वसुंधरा राजे की तूती राजस्थान तक नहीं बल्कि दिल्ली तक बोलती है। उनकी बीजेपी के आला नेताओं में की जाती है। ये बात सभी जानते हैं कि 2003 के चुनाव राजस्थान में बीजेपी वसुंधरा राजे की वजह से ही जीती थी, क्योंकि इससे पहली जीतनी भी बार बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। वह बहुत कम आंकड़ों से जीती थी। इसलिए उन्हें राजस्थान में बीजेपी समर्थकों की गितनी बढ़ाने का श्रेय भी दिया जाता है। सिंधिया परिवार के ताल्लुक रखने की वजह से भी वसुंधरा राजे को जीत का फायदा मिला है। राजस्थान में सिंधिया परिवार का अच्छा खासा वोटबैंक है। ये भी उनकी जीत के सबसे बड़े कारण हैं।
ये भी पढ़ें: Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में भाजपा को बहुमत, वसुंधरा राजे समेत 5 चेहरे मुख्यमंत्री पद के दावेदार
बीजेपी की प्रमुख चेहरा
वसुंधरा राजे राजस्थान बीजेपी की प्रमुख चेहरा हैं। उनके परिवार का भी बीजेपी से पुराना ताल्लुक है। उनकी मां विजयाराजे सिंधिया जनसंघ और भाजपा की प्रमुख चेहरा रही हैं। जिसके कारण राजस्थान में सिंधिया परिवार का दबदबा माना जाता है। उनके कद और वर्चस्व से इस बात से भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें इस बार मुख्यमंत्री का सबसे बड़ा चेहरा माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
20 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
22 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines