---विज्ञापन---

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में भाजपा को बहुमत, वसुंधरा राजे समेत 5 चेहरे मुख्यमंत्री पद के दावेदार

Rajasthan BJP CM Candidates: भाजपा राजस्थान में चुनाव जीत गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की चर्चा भी शुरू हो गई है। रेस में वसुंधरा राजे समेत कई नए चेहरे शामिल हैं।

---विज्ञापन---

Rajasthan Assembly Election 2023 BJP CM Faces: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना आज हुई, जिसमें बड़ा उलटफेर हो गया। भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला और कांग्रेस का किला ढह गया। आज मतगणना शुरू होते ही भाजपा ने शुरुआती बढ़त बना ली थी, जो आखिर तक कायम रही। इस समय प्रदेश के भाजपा वर्कर्स में जश्न का माहौल है। वहीं मुख्यमंत्री चेहरे की चर्चा भी शुरू हो गई है, हालांकि भाजपा ने राजस्थान में CM फेस पर चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन वसुंधरा राजे को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद मिलने के आसार हैं। दूसरी ओर, कई नए चेहरे भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं, आइए उनके बारे में जानते हैं…

राजस्थान में यह चेहरे मुख्यमंत्री पद के दावेदार

राजस्थान में भाजपा की सरकार स्पष्ट बहुमत के साथ बन रही है, लेकिन मुख्यमंत्री पद की मजबूत दावेदार वसुंधरा राजे हैं। इनके अलावा प्रदेश में CM की रेस में जयपुर राजघराने की रानी और सांसद दीया कुमारी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष CP जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के नामों पर चर्चा चल रही है।

---विज्ञापन---

हर 5 साल में सत्ता बदलने की परंपरा बरकरार

बता दें कि राजस्थान में सत्ता परिवर्तन की परंपरा रही है और यह परंपरा जारी है। हर 5 साल में राज्य में सरकार बदल जाती है। इस बार भी बदल गई है। भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में अपने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को रण में उतारा और यह फैसला सही साबित हुआ। 25 नवंबर को प्रदेश में करीब 75.45 फीसदी वोटिंग हुई। इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा। 200 में से 199 सीटों पर ही वोटिंग हुई, क्योंकि करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी का देहांत होने के कारण चुनाव  स्थगित हो गया था।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Assembly Election Result 2023: देखें 199 सीटों के नतीजे, किस सीट से कौन जीता कौन हारा?

---विज्ञापन---

First published on: Dec 03, 2023 01:40 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola