हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan Election Result Analysis: जहां आतंकियों ने काट दिया था कन्हैया लाल का गला, जानें वहां कैसे रहे चुनाव परिणाम?

Rajasthan Election Result 2023 Analysis: पूरे चुनाव के दौरान उदयपुर सीट काफी सुर्खियों में रहीं, जहां भाजपा प्रवक्ता रहीं नुपूर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने वाले कन्हैयालाल की गला काटकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Kanhaiya Lal Murder Case

Rajasthan Assembly Election Result 2023 Analysis: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की जीत हुई और कांग्रेस बुरी तरह हारी। भाजपा को 114 सीटें मिली। वहीं कांग्रेस 70 सीटों पर सिमट गई। वहीं चुनाव के दौरान उदयपुर सीट काफी सुर्खियों में रहीं, जहां भाजपा प्रवक्ता रहीं नुपूर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले कन्हैयालाल की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त कांग्रेस ने काफी हंगामा किया था और बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन इस सीट से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हार गई। उदयपुर की 8 में से 6 सीटों पर भाजपा जीती। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ को भाजपा प्रत्याशी ताराचंद जैन ने 32771 वोटों से हराया। उदयपुर जिले में कांग्रेस सिर्फ 2 सीटें जीत पाई।

भाजपा को तुष्टीकरण के मुद्दे का फायदा मिला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में भाजपा को तुष्टिकरण और हिन्दुत्व के मुद्दे का फायदा मिला। पार्टी ने 3 संतों तिजारा से बाबा बालकनाथ, हवामहल से बालमुकुंद आचार्य और पोकरण से महंत प्रतापपुरी को चुनावी रण में उतारा और तीनों जीत गए। प्रतापपुरी ने गहलोत के कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद को हराया। बाबा बालकनाथ से इमरान खान हारे। हिंदुत्व के कारण भाजपा करीब 12 सीटें जीतीं, जो कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी रैलियों में भी कन्हैयालाल हत्याकांड और तुष्टीकरण-हिन्दुत्व का जोर-शोर से नारा दिया।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

राजस्थान की 9 सीटें निर्दलियों के खाते में गई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान की 9 सीटों निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में गई। भाजपा के 6 बागियों डीडवाना सीट से युनूस खान, शिव से रविंद्र सिंह भाटी, बयाना से रितु बनावत, सांचौर से जीवाराम, बाड़मेर से प्रियंका चौधरी, चित्तौड़गढ़ से चंद्रभान आक्या चुनाव जीत गए। लूणकरणसर सीट भी कांग्रेस के विरेंद्र बेनीवाल ने जीती। भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) ने 3, बसपा ने 2 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने एक सीट जीती। AAP, माकपा, जन नायक जनता पार्टी (JJP) और AIMIM खाता तक नहीं खोल पाईं। 88 सीटों पर आप ने चुनाव लड़ा। माकपा ने 24, जजपा ने 19 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। विधाधर नगर सीट से भाजपा की दीया कुमारी की जीत इस बार सबसे बड़ी जीत रही। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल को 71,386 वोटों से हराया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola