केजे श्रीवत्सन/जयपुर
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने राजस्थान में गुरुवार को 19 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। तीसरी लिस्ट में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के हक में वोट करने वाली भारतीय जनता पार्टी की निलंबित विधायक शोभा रानी कुशवाहा का नाम भी शामिल है। उन्हें बुधवार को ही पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी में शामिल किया था। अब पार्टी ने शोभा रानी कुशवाहा को धौलपुर से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है, वहीं चूरू के तारानगर से नेता प्रतिपक्ष के सामने नरेंद्र बडानिया मैदान में होंगे। इसी के साथ पार्टी अब तक 200 में से 95 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है।
हालिया लिस्ट में भी सत्ता का साथ निभाने वाले निर्दलीयों को मौका
बता दें कि कांग्रेस हाइ्रकमान की तरफ से पहले 21 अक्टूबर को 33 उम्मीदवारों की लिस्ट की घोषणा की गई थी। इसके अगले ही दिन 22 अक्टूबर को 43 और प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक किए गए, वहीं अब गुरुवार को तीसरी लिस्ट में 19 उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें धौलपुर से शोभा रानी कुशवाहा, नगर से वाजिद अली, बबलू से गंगा देवी, मसूदा से राकेश पारीक, करौली से लखन सिंह मीणा, सपोटरा से रमेश चंद्र मीणा, पचपदरा से मदन प्रजापत को कांग्रेस ने टिकट दिया है। इस सूची में भी उन निर्दलीय विधायकों के नाम शुमार हैं, जिनके पिछले करीब पांच साल सरकार के साथ खड़ा रहने का दावा किया जाता रहा है।
19 उम्मीदवारों की सूची में शामिल प्रत्याशियों के नाम
यह भी पढ़ें: हेमाराम चौधरी ने सक्रिय राजनीति से लिया संन्यास, खड़गे को पत्र लिख गांधी परिवार के लिए कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines