Rajasthan Assembly Election, नई दिल्ली/जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए एक ओर नामांकन प्रक्रिया जारी है, वहीं रविवार को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी कर दी हैं। आज दोनों ही पार्टियों की तरफ से एक बात कॉमन देखने को मिली कि इन दोनों ने उन नेताओं को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतार दिया, जिन्होंने आज ही पार्टी ज्वाइन की थी। कर्नल सोनाराम चौधरी ने आज सुबह कांग्रेस की सदस्यता ली और शाम होते-हाते वह गुड़ामालानी से पार्टी के प्रत्याशी बन गए। इसी तरह भाजपा ने भी गिरिराज मलिंग को टिकट दिया है, जिन्होंने शाम को कुछ ही देर पहले पार्टी ज्वाइन की थी। आज की घोषणा के बाद अगर बड़े चेहरों के बारे में बात करें तो कांग्रेस ने झोटवाड़ा से भाजपा के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के सामने अभिषेक चौधरी को मैदान में उतारा है, वहीं झालरापाटन सीट पर कांग्रेस ने रामलाल चौहान को एक दिन पहले ही नामांकन दाखिल कर चुकी भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मुकाबले में उतारा है।
लाल डायरी का मामला उठाने वाले राजेंद्र गुढ़ा को भगवान राम सैनी देंगे टक्कर
अपनी सातवीं और आखिरी लिस्ट में कांग्रेस ने कोटा से मंत्री शांति धारीवाल को टिकट दिया है। चाकसू से सचिन पायलट समर्थक विधायक वेद प्रकाश सोलंकी को टिकट मिला है। इसके अलावा उदयपुरवाटी से भगवान राम सैनी को लाल डायरी का मामला उठाने वाले बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के सामने चुनाव लड़ाया जाएगा।
कांग्रेस उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट में शामिल नाम
दिन में कांग्रेस ज्वाइन, रात को टिकट
बता देना जरूरी है कि गुड़ामालानी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर्नल सोनाराम चौधरी ने लगभग 9 साल के लंबे अंतराल के बाद रविवार को दिन में ही कांग्रेस ज्वाइन की है। इस सीट से हेमाराम चौधरी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया तो उसके बाद से ही कांग्रेस नेतृत्व विकल्प की तलाश में जुटा हुआ था। आखिर आज कर्नल सोनाराम के नाम पर यह तलाश खत्म हो गई। लंबे समय से लगे रहे कयासों के बाद कर्नल सोनाराम चौधरी जब पार्टी में वापस आए तो हेमाराम चौधरी ने उनका स्वागत किया। रात को उन्हें उम्मीदवारी भी दे दी गई।
यह भी पढ़ें: भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी 5 साल में बनीं अरबपति, बीकानेर पूर्व से लड़ रहीं चुनाव
भाजपा की तीन की लिस्ट में कौन कहां से है उम्मीदवार?
यह भी पढ़ें: गुरुद्वारों पर विवादित बयान देने वाले BJP नेता संदीप दायमा पार्टी से निकाले गए; चंडीगढ़ में FIR दर्ज
संबंधित खबरें
घात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
9 hrs agoराजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
3 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
9 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines