Sandeep Dayma Apologizes on Gurudwaras Remarks: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर के साथ प्रचार में जुटी हुई हैं। इस बीच भाजपा के एक नेता ने विवादित बयान देकर बखेड़ा खड़ा कर दिया। भाजपा नेता संदीप दायमा ने ‘मस्जिदों और गुरुद्वारों को उखाड़ फेंकने’ की बात कही थी लेकिन, अब दायमा ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है।
सत्ता में आने पर भाजपा ऐसे मुद्दों का ध्यान रखेगी
बता दें कि संदीप दायमा तिजारा में भाजपा के प्रत्याशी व सांसद बाबा बालकनाथ द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बालक नाथ के लिए वोट मांगते हुए कहा कि तिजारा क्षेत्र में हाल ही में बड़ी संख्या में गुरुद्वारे बने हैं। वे भविष्य में एक बड़ी समस्या बनने जा रहे हैं इसलिए, इन खुले घावों को यहां से उखाड़ कर फेंकना हमारी धार्मिक जिम्मेदारी है, अगर भाजपा सत्ता में आती है तो, ऐसे मुद्दों का ध्यान रखेगी।,” उन्होंने जब विवादित बयान दिया तो, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी वहां मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- Election Special: विधानसभा चुनाव के दौरान जब्त हुआ कैश कैसे मिलेगा वापस, क्या हैं नियम जान लें?
बीजेपी नेता की टिप्पणियों से नाराज सिख समुदाय के सदस्यों ने तिजारा और जयपुर में विरोध प्रदर्शन किया और दायमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद तिजारा रिटर्निंग ऑफिसर ने दायमा को उनके बयानों पर नोटिस जारी किया है और उनसे अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।
दायमा ने सार्वजनिक माफी मांगी
दायमा ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर इस मामले में सार्वजनिक माफी मांगी, जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपने भाषण में मस्जिद-मदरसा का जिक्र करना चाहते थे, लेकिन किसी तरह उन्होंने गुरुद्वारा कह दिया। वीडियो में उन्होंने कहा कि ‘मुझे नहीं पता कि मुझसे यह गलती कैसे हो गई। मैं उन सिखों का अपमान करने के बारे में सोच भी नहीं सकता, जो हमेशा हमारे सनातन धर्म की रक्षा करने के लिए जाने जाते हैं।”
गौरतलब है कि संदीप दायमा 2018 विधानसभा चुनाव में तिजारा से भाजपा के उम्मीदवार थे। दायमा ने 1 नवंबर को शहर में एक सार्वजनिक बैठक में कहा कि क्षेत्र में गुरुद्वारे ‘खुले घाव’ बन गए हैं, जिन्हें उखाड़ दिया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि तिजारा में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अलवर सांसद बाबा बालक नाथ अब इस काम को पूरा करेंगे।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
13 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines