केजे श्रीवत्सन/सरदारपुरा
Ashok Gehlot Family Statement After Nomination: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में जुटी हुई हैं। एक बार फिर जोधपुर जिले की सरदारपुरा सीट से चुनाव लड़ने को तैयार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन अपने दस्तावेज चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए। इससे पहले गहलोत ने पुरखों और बड़ी बहन का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर उन्होंने अपने मन के भाव लिखे, पुरखों का आशीष, बड़ी बहन के आशीर्वाद और परिवार जन के सद्भाव के साथ विजय की ध्येय से नामांकन हेतु प्रस्थान किया’। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता और बेटी सोनिया भी उनके साथ थीं, जो पूरे हौसले में दिखीं। न्यूज 24 के साथ बात करते हुए उन्होंने भरोसा जताया कि सरदारपुरा ही नहीं, पूरा राजस्थान एक बार फिर अशोक गहलोत को ही सत्ता की चाबी सौंपना चाहता है।
सीएम की धर्मपत्नी सुनीता ने गिनवाईं उपलब्धियां
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की धर्मपत्नी सुनीता गहलोत ने कहा कि केवल वह या उनके परिवार के लोग ही नहीं, बल्कि राजस्थान की जनता भी उन्हें (अशोक गहलोत) को ही चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। यह हमारा विश्वास है कि जनता उनके साथ है। पूरे राजस्थान में मुखिया का माहौल बना हुआ है, सभी लोग यही चाहते हैं कि कांग्रेस चौथी बार रिपीट करे। जनता को चिरंजीवी योजना का पूरा लाभ मिल रहा है। रसोई गैस का सिलेंडर 500 रुपए में देना महिलाओं के लिए बहुत मददगार है। पेंशन योजना है, ओल्ड एज स्कीम भी उन्होंने बनाई है। इन सभी को देखते हुए जनता उन्हें चाहती है और सबका मानना है कि उनके हितों की रक्षा होती रहे।
यह भी पढ़ें: गहलोत ने पेश किया चुनावी हलफनामा, जानें पांच साल में कितनी बढ़ी मुख्यमंत्री की संपत्ति
बेटी सोनिया-विजय तिलक कांग्रेस का ही होगा
उधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बेटी सोनिया ने न्यूज 24 के साथ बात करते हुए कहा कि चुनावी माहौल केवल सरदारपुर का ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान का यही कहता है कि हम वापस आ रहे हैं। कांग्रेस का ही विजय तिलक होगा।
पूरा राजस्थान हमारा परिवार है। यह परिवार पूरी उम्मीद जगाकर बैठा है कि जी-जान लगाकर अशोक गहलोत ने जो काम किया है, उसके सम्मान में फिर से एक उन पर भरोसा जताया जाए। राजस्थान में पिछले 5 साल में उनके कामों को मद्देनजर रखते हुए पूरी जनता चाह रही है कि अशोक फिर एक बार मुख्यमंत्री बनें।
<
>
सस्ते गैस सिलेंडर पर बात करते हुए सोनिया ने कहा, ‘मैं खुद गृहिणी हूं और 500 रुपए में गैस सिलेंडर की योजना से सबको फायदा मिल रहा है। कहने को शब्द कम हैं। उनकी तमाम योजनाओं के बारे में सबको बहुत अच्छा लगा होगा। वैसे पापा को ही ज्यादा आईडिया है कि राजस्थान की जनता क्या चाहती है। वह आगे से आगे बढ़कर काम करते रहेंगे। जनता की भलाई के लिए योजना लाते रहेंगे’।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
20 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines