Rajasthan Assembly Election 2023 Yunus Khan May Join Congress: वसुंधरा सरकार में मंत्री रहे और उनके खास सिपहसालारों में से एक यूनुस खान कांग्रेस ज्वाॅइन कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए वे कल रात ही दिल्ली पहुंच चुके थे। लेकिन अभी तक उन्होंने कांग्रेस ज्वाॅइन नहीं की। ऐसे में माना जा रहा है कि वे आज सीएम अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।
विश्लेषकों की मानें तो वसुंधरा राजे उन्हें टिकट नहीं कटने का भरोसा नहीं दे पाई। इसलिए वे भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं क्योंकि टिकट वितरण में राजे की राय को इतनी तवज्जो नहीं मिल रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि राजपाल सिंह शेखावत समेत कई बड़े नेता पार्टी छोड़ सकते हैं।
भैंरोसिंह ने लड़वाया पहला चुनाव
बता दें कि सीकर के गणेदी गांव के रहने वाले यूनुस खान का जन्म 1 अगस्त 1964 को हुआ। इन्होंने डीडवाना से स्नातकोत्तर किया और फिर काम की तलाश में जयपुर आ गए। 80 के दशक के अंत में राजस्थान में भैंरोसिंह शेखावत की सरकार थी। शेखावत को डीडवाना और लाडनूं से चुनाव लड़ने के लिए किसी मुसलमान की जरूरत थी। ऐसे में उनकी मुलाकात शेखावत सरकार में केबिनेट मंत्री रहे रमजान खान से हुईं। इस पर रमजान ने यूनुस का नाम सुझाया। युनूस के बारे में कहा जाता है कि वे कायमखानी मुसलमान थे।यानी राजपूत से इस्लाम में कन्वर्ट हुए थे।
पहला चुनाव हारे थे यूनुस
इसके बाद शेखावत ने उनको 1998 में डीडवाना सीट से उतारा। लेकिन वे चुनाव हार गए। इसके बाद भाजपा ने उन्हें 2003 में फिर मैदान में उतारा और इस बार वे कांग्रेस के रूपाराम डूडी को हराकर विधानसभा पहुंचे। इसके बाद यूनुस 2008 और 2013 में भी डीडवाना से जीते। यूनुस खान वसुंधरा राजे की सरकार में परिवहन और पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे। हालांकि 2018 में पार्टी ने उन्हें टोंक से सचिन पायलट के सामने उम्मीदवार बनाया लेकिन पायलट ने यूनुस खान को 54 हजार से अधिक मतों से पराजित किया।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतगणना
1 day agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
1 day agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
4 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
8 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
12 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
12 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
13 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
14 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines