Rajasthan Election 2023 Voting Update: राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर रिकाॅर्ड वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग ने रात 12 बजे जारी किए आंकड़ों में बताया कि प्रदेश में 74.96 प्रतिशत वोटिंग हुई है। ये आंकड़ा पिछले चुनाव से ज्यादा है। इस चुनाव में सबसे ज्यादा वोटिंग 82.32 प्रतिशत जैसलमेर में हुई। वहीं सबसे कम वोटिंग पाली में 65.12 फीसदी हुई है। इसके अलावा सबसे कम वोटिंग वाले जिलों में करौली में 68.38 प्रतिशत, सिरोही 66.62 प्रतिशत, जालोर में 69.56 प्रतिशत शामिल हैं। वहीं अगर बात करें तो सीट की तो पोकरण में सबसे ज्यादा 87.79 प्रतिशत और पाली की मारवाड़ जंक्शन सीट पर सबसे कम 60.10 प्रतिशत वोट डाले गए। साल 2018 के चुनाव में प्रदेश में 74.06 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान के अनुसार फाइनल आंकड़ा रविवार को आएगा। इसमें बदलाव की संभावना है। इससे पहले वोटिंग के दौरान प्रदेश की कई सीटों पर जमकर बवाल हुआ। जोधपुर की सूरसागर सीट पर नगर निगम के वार्ड नं. 21 रात 10 बजे तक मतदान हुआ।
मतदान के दौरान कई जगहों पर बुथ कैप्चरिंग, पत्थरबाजी जैसी घटनाएं देखने को मिली। भरतपुर के नगर विधानसभा में सुकेती गांव में कुछ लोगों ने वीवीपैट के साथ तोड़फोड़ की। इसके बाद पोलिंग बूथ पर जमकर उत्पात मचाया। पोलिंग पार्टी जान बचाकर भाग गई। इसके बाद पथराव शुरू हो गया। इसके बाद करीब 30 मिनट तक मतदान बंद रहा।
भरतपुर में जाहिदा के समर्थक पुलिस से भिड़े
वहीं भरतपुर के कामां विधानसभा के सांवलेर गांव में पुलिस और जाहिदा खान के समर्थकों में झड़प हो गई। यहां एक बूथ में घूसने की कोशिश कर रहे जाहिदा खान के प्रधान बेटे को जब पुलिस ने रोका तो उसके समर्थक गुस्सा हो गए और पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इसके बाद करीब 45 मिनट तक मतदान बंद रहा। वहीं भरतपुर की नगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी जवाहर सिंह की गाड़ी पर पथराव हुआ। इसके बाद पोलिंग बूथ पर मौजूद कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद पोलिंग एजेंट को छुपना पड़ा।
बाड़ी में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश
उधर धौलपुर की बाड़ी विधानसभा के पूरा गांव में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की गई। यहां लोगों ने फ्लाइंग स्क्वॉड के मजिस्ट्रेट हरिओम सिरवार से झड़प हो गई। इसके बाद गांव के दो पक्ष आपस में भिड़ गये। पत्थरबाजी और फायरिंग की घटना हुई। वहीं सीकर के फतेहपुर में दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसके बाद हुई पत्थरबाजी में 3 लोग घायल हो गए। जिसमें एक काॅन्स्टेबल भी शामिल था।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines