Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है। राजस्थान में नामांकन की प्रकिया पूरी हो चुकी है। नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 9 नवंबर है। आज 200 सीटों के नामांकन पत्रों की जांच होगी। ऐसे में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो वह प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ पाएगा। इस बीच राजस्थान में एक प्रत्याशी ऐसा भी है जो अपना 32वां चुनाव लड़ रहा है।
जी हां राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार तीतर सिंह इस बार अपना 32वां चुनाव लड़ रहे हैं। तीतर सिंह अब तक 31 चुनाव लड़ चुके हैं। हर चुनाव में उनकी जमानत जब्त हुई है लेकिन वे चुनाव लड़ना नहीं छोड़ते। तीतर सिंह ने बताया कि उनकी एक ही ख्वाहिश है जिस दिन वे चुनाव जीततें है उसके बाद वे जनप्रतिनिधि बनकर गरीबों को उत्थान करेंगे। उन्होंने कहा कि वे अधिक से अधिक चुनाव लड़कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में अपना नाम दर्ज कराना चाहते हैं।
चुनाव जीत कर करूंगा गरीबों का उत्थान
बता दें कि श्रीकरणपुर के तीतर सिंह ने अपना पहला चुनाव 1985 में लड़ा था। उसे दौरान वे मजदूरी करते थे। इसके बाद से वे विधानसभा और लोकसभा और यहां तक पंचायत चुनावों में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। पांचवी तक पढ़े तीतर सिंह के पास कई बार जब नामांकन दाखिल करने के पैसे नहीं होते हैं तो वे अपने घर का सामान और बकरियां भी बेच देते हैं।
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
21 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines