Rajasthan Assembly Election 2023 Religious Leaders In Election: राजनीति और धर्म को अलग नहीं किया जा सकता है। यह दोनों एक ही सिक्के के दो पहलु हैं। राजनीति के बिना धर्म और धर्म के बिना राजनीति की कल्पना संभव नहीं है। इस संबंध में हमारे देश के कई राजनीतिज्ञों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए हैं। फिलहाल देश में चुनाव का मौसम चल रहा है। राजस्थान में भी ऐसे ही कई संत हैं जिनको पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है तो कोई किसी पार्टी के लिए अपने अनुयायियों से समर्थन के लिए कह रहा है।
चुनाव आते ही नेता संत-महंतों के दरबार में आशीर्वाद लेने चले जाते हैं। एमपी में तो 120 सीटों पर दो कथावाचकों का प्रभाव है। राजस्थान में कई धर्मगुरु तो चुनाव मैदान में हैं। अलवर लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान सांसद योगी बालकनाथ को भाजपा ने तिजारा सीट ने उम्मीदवार बनाया है। ये नाथ संप्रदाय की सबसे बड़ी गद्दी अस्थल बोहर के प्रमुख हैं। इस पीठ के हरियाणा में काफी अनुयायी है।
सिरोही से ओटाराम देवासी उम्मीदवार
उधर सिरोही में देवासी समाज के धर्मगुरु ओटाराम देवासी सिरोही से भाजपा के प्रत्याशी हैं। भोपाजी के नाम से मशहूर देवासी इससे पहले सिरोही से जीतकर वसुंधरा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। हालांकि वे 2018 में अपना पिछला चुनाव हार गए थे। वहीं जैसलमेर की पोकरण विधासभा सीट भाजपा ने महंत प्रतापपुरी महाराज को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि प्रतापपुरी पिछला चुनाव महज 350 वोटों से हारे थे। दूसरी ओर कांग्रेस ने इस सीट पर साले मोहम्मद को प्रत्याशी बनाया है। इन्होंने ही महंत प्रतापपुरी को पिछले चुनाव में पराजित किया था। साले मोहम्मद के पिता गाजी फकीर मुस्लिमों के बड़े धर्मगुरु माने जाते हैं।
डेरा सच्चा सौदा भी रखता है दबदबा
उधर श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में डेरा सच्चा सौदा के बाबा राम रहीम का कई सीटों पर प्रभाव है। वहीं बांसवाड़ा के जानामेड़ी में महामंडलेश्वर ईश्वरानंद महाराज के धाम में वसुंधरा समेत कई नेता आते रहते हैं। इस बार भी वसुंधरा समर्थक श्रींचद कृपलानी आए थे।
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
9 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
10 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines