Rajasthan Assembly Election 2023: सवाईमाधोपुर सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी किरोड़ी लाल मीणा ने रविवार को गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लक्ष्मणगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह डोटासरा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने जनसभा में मौजूद जनता को पूछा कि ‘रीट के पेपर कहां मिलेंगे तो लोगों ने जवाब दिया नाथी तेरे बाडे़ में’। इस दौरान किरोड़ी ने भ्रष्टाचार, पेपरलीक और किसानों की कर्जमाफी से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरा।
किरोड़ीलाल ने कहा कि गहलोत के काल में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। बता दें कि किरोड़ी भाजपा प्रत्याशी प्रभुलाल सैनी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 19 बार पेपरलीक हुए लेकिन सीएम ने कोई जांच नहीं कराई। पेपरलीक के मामलों में उनके कई मंत्री शामिल थे। इसके बाद हमनें ईडी से शिकायत की। इसके बाद जब ईडी आई तो उन्होंने सुपड़ा साफ करके चली गई।
मेरी पगड़ी की लाज रखना
प्रभुलाल सैनी के समर्थन में सभा को संबोधित करने आए किरोड़ी ने अपनी पगड़ी उतारकर प्रभुलाल को पहना दी। उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि प्रभुलाल जी मेरे मित्र हैं। मैंने अपनी पगड़ी इनको पहना दी है। अब आपको इस पगड़ी की लाज रखनी है। आपको मेरी बात रखकर हिंडोली में प्रभुलाल को जिताना है। किरोड़ी के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि हिंडोली का मीणा वोट प्रभुलाल के पक्ष में जा सकता है।
वहीं सभा को संबोधित करते हुए प्रभु लाल सैनी ने कहा कि गहलोत सरकार ने किसानों को कर्ज में दबा दिया। सैनी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 10 दिनों में कर्ज माफ करने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद लोगों को भयमुक्त माहौल मिल सकेगा।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
15 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines