हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan Assembly Election 2023: जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति समेत आधा दर्जन नेताओं ने ज्वाॅइन की भाजपा

Rajasthan Assembly Election 2023 Jyoti Khandelwal Join BJP: राजस्थान में विधानसभा चुनावों की रणभेरी बज चुकी है। भाजपा कांग्रेस के अलावा अन्य क्षेत्रीय पार्टियां भी लगातार उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है।

विज्ञापन
Rajasthan Assembly Election 2023 Jyoti Khandelwal Join BJP

Rajasthan Assembly Election 2023 Jyoti Khandelwal Join BJP: राजस्थान में विधानसभा चुनावों की रणभेरी बज चुकी है। भाजपा कांग्रेस के अलावा अन्य क्षेत्रीय पार्टियां भी लगातार उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है। इस बीच कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल, तारानगर से पूर्व विधायक और कांग्रेस के दिग्गज नेता चंदनमल जैन के बेटे चंद्रशेखर बैद, पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी, रिटायर्ड आईपीएस केसर सिंह शेखावत, भीम सिंह बीका भाजपा में शामिल हो गए।

इन नेताओं ने ज्वाॅइन की भाजपा

इसके अलावा मंडावा से निर्दलीय उम्मीदवार रहे डाॅ. हरिसिंह ने बीजेपी ज्वाॅइन की है। बता दें कि ज्योति खंडेलवाल जयपुर से कांग्रेस का बड़ा चेहरा रही है। जयपुर की मेयर के साथ ही लोकसभा चुनाव लड़ चुकी है। कांग्रेस में वे किशनपोल सीट से टिकट की दावेदार थी। लेकिन टिकट के दावेदारों में नहीं होने की वजह से भाजपा उन्हें किशनपोल से टिकट दे सकती है।

भाजपा नेताओं ने साधा कांग्रेस पर निशाना

भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गहलोत सरकार जाने वाली है। सीएम के बयानों से समझ में आ रहा है कि उनकी सरकार रिपीट नहीं होगी। उन्होंने जांच एजेंसी के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया उससे उनकी बौखलाहट सबके सामने आ गई है। वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि सीएम आचार संहिता लगने के बावजूद गांरटियां दे रहे हैं। ऐसे में वे आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। वहीं पेपर लीक में डीपी जारोली कह चुके हैं कि मेरा कसूर नहीं है। मैंने ऊपर से आदेश मिलने के बाद ऐसा किया था।

वहीं प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि सीएम गांरटियों के नाम जनता को गुमराह कर रहे हैं। जनता पूछ रही है कि किसान कर्ज माफी का क्या हुआ? युवाओं के रोजगार की गारंटी का क्या हुआ? लोग अब उनकी नहीं पीएम मोदी की गारंटी को मानेंगे।

(Clonazepam)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें