Rajasthan Assembly Election 2023 Hot Seat Unique Contest IAS IPS: जयपुर की एक एसटी रिजर्व सीट है बस्सी। यहां से इस बार एक ब्यूराक्रेट और एक पूर्व पुलिस ऑफिसर आमने-सामने हैं। कांग्रेस ने इस सीट से रिटायर्ड आईपीएस लक्ष्मण मीणा को तो भाजपा ने रिटायर्ड आईएएस चंद्रमोहन मीणा को मैदान में उतारा है। दोनों रिश्तेदार होने के साथ-साथ साथ में भी पढ़े हैं।
दोनों साथ-साथ पढ़े
लक्ष्मण मीणा तूंगा क्षेत्र के सिया का बास निवासी है तो वहीं चंद्रमोहन जयराम का बास गांव के रहने वाले हैं। लक्ष्मण ने 2009 में नौकरी से वीआरएस ले लिया और राजनीति में उतर गए। वहीं चंद्रमाहन 2014 में रिटायर हुए। वसुंधरा सरकार ने उन्हें राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त भी नियुक्त किया। बता दें कि भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे चंद्रमोहन 1980 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार लक्ष्मण मीणा 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
यह है बस्सी विधानसभा का गणित
बस्सी सीट पर 2 लाख 33 हजार 74 मतदाता है। इस सीट पर मीणा समाज के 50 हजार वोटर्स है। यहीं हार जीत तय करते हैं। पिछले 3 चुनावों से यहां के मतदाताओं का रूझान समझने में पार्टियां असफल रही है। 2008 और 2013 में यहां से निर्दलीय विधायक अंजू धानका चुनाव जीतीं। इसके बाद 2018 के चुनाव में रिटायर्ड आईपीएस लक्ष्मण मीणा भी निर्दलीय लड़े और जीत गए। कांग्रेस ने इस बार इनको ही प्रत्याशी बनाया है। वहीं 1993 से 2003 तक कन्हैयालाल यहां भाजपा के टिकट पर लगातार चुनाव जीते। उससे पहले यहां से कांग्रेस के जगदीश तिवारी ने लगतार दो चुनाव जीते।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
20 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines