Rajasthan Assembly Election 2023 Hema Ram Choudhary Retired Politics: सचिन पायलट समर्थक मंत्री हेमाराम चौधरी ने राजनीति से संन्यास ले लिया है। मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में वे एक प्रत्याशी के रूप में नहीं बल्कि साधारण कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी की सेवा करना चाहते हैं। चौधरी ने कहा कि गुढ़ामालानी विधानसभा से किसी और को मौका मिलना चाहिए।
गांधी परिवार का आजीवन ऋणी रहूंगा
मंत्री ने खड़गे को लिखे पत्र में कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार का आजीवन ऋणी रहूंगा। पार्टी ने मुझे 6 बार विधानसभा के सदस्य के रूप में जनता की सेवा करने का अवसर दिया। इसके अलावा मंत्रिमंडल का हिस्सा बनकर पूरे प्रदेश की सेवा करने का दायित्व मिला। जो मेरे जैसे किसी भी आम कार्यकर्ता के लिए बहुत बड़ी बात है। बीते दिनों पार्टी जब भी संघर्ष से गुजरी मैं हमेशा आपके साथ रहा। मुझे याद है जब मैं इंदिरा जी के साथ जेल गया तो मुझे पार्टी के दृढ़ विश्वास को प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिला। जिस तरह पार्टी ने मुझे कम उम्र में बड़ी जिम्मेदारी दी थी ठीक उसी प्रकार मैं भी चाहता हूं कि पार्टी मेरी तरह किसी अन्य कार्यकर्ता को ऐसा ही अवसर प्रदान करें।
अगले चुनाव में कार्यकर्ता के रूप में हिस्सा लूंगा
चौधरी ने कहा कि मेरा मानना है कि अगर मैं उम्र के इस पड़ाव पर भी चुनाव लड़ता रहा तो यह प्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी के साथ बड़ा अन्याय होगा। इसलिए मैं इस पत्र के माध्यम से निवेदन करना चाहता हूं कि आगामी चुनाव में मैं प्रत्याशी के रूप में नहीं बल्कि एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में हिस्सा लेना चाहूंगा।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines