Rajasthan Assembly Election 2023 Gehlot Pilot Rathore Diya Kumari: राजस्थान चुनाव में भाजपा के 2 दिग्गज चेहरों के सामने कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। इसलिए पार्टी ने इन दोनों सीटों को होल्ड पर रख दिया है। ये दो उम्मीदवार है दीया कुमारी और राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़। वहीं दूसरी ओर भाजपा को भी सीएम गहलोत और सचिन पायलट के सामने उम्म्ीदवार नहीं मिल रहे हैं। पार्टियां इन चारों चेहरों के समक्ष ऐसे उम्मीदवार को उतारना चाहती है ताकि चारों नेता अपने क्षेत्र के बाहर प्रचार करने जा ही नहीं सके। और इसलिए दोनों ही पार्टियों फिलहाल इन सीटों को होल्ड पर रख दिया है।
दीया कुमारी का प्रतिद्वंदी तलाश रही कांग्रेस
सूत्रों की मानें तो दोनों ही पार्टियां अंदरखाने चेहरों की तलाश में जुटी हैं। सूत्रों की मानें तो भाजपा ने जब दीया कुमारी को विद्याधर नगर से टिकट नहीं दिया था तब तक इस सीट पर कांग्रेस की ओर से सीताराम अग्रवाल का नाम चल रहा था। लेकिन जब से भाजपा ने इस सीट ने जयपुर राजपरिवार की पूर्व सदस्य को टिकट दिया है कि इसके बाद से कांग्रेस यहां से राजपूत चेहरे की तलाश में जुटी है। कांग्रेस ने इसके लिए दो राजपूत नेताओं से संर्पक साधा। पहले प्रताप सिंह खाचरियावास और दूसरे हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह। लेकिन सूत्रों की मानें तो उन्होंने भी मना कर दिया है।
राठौड़ के सामने कटारिया ने लड़ने से किया इंकार
वहीं भाजपा ने जयपुर ग्रामीण की झोटवाडा़ सीट से जयपुर ग्रामीण के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा द्वारा राठौड़ को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से गहलोत सरकार में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। वहीं गहलोत समेत सभी प्रत्याशी गहलोत को मनाने में जुटे हैं। इस बीच उनका मार्कशीट विवाद भी सामने आ गया है। अगर पार्टी कटारिया को मना भी लेती है तो अब कोई फायदा पार्टी को नहीं होने वाला है।
सीएम के सामने जोधपुर राजपरिवार को उतारने की तैयारी
कांग्रेस ने भी जोधपुर की सरदारपुरा सीट से सीएम अशोक गहलोत को चुनावी मैदान में उतारा है। वे यहां से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। भाजपा को सीएम के सामने कोई ऐसा उम्मीदवार नहीं मिल रहा है जो उनको कड़ी टक्कर दे सकें। क्योंकि पार्टी इस सीट से चुनाव जीतना नहीं चाहती लेकिन मजबूत उम्मीदवार उतारकर सीएम गहलोत को अपनी सीट पर ही फंसाना चाहती है ताकि पूरे प्रदेश में उनके दौरे नहीं हो सके। वहीं सूत्रों की मानें तो पार्टी जोधपुर राजपरिवार के पूर्व सदस्य गजसिंह के संपर्क साधे हुए हैं। इस बीच खबर थी कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सरदारपुरा से चुनाव लड़ सकते हैं।
पायलट के सामने कौन होगा भाजपा का उम्मीदवार?
कांग्रेस के एक ओर प्रत्याशी है, जिनके सामने भाजपा किसी मजबूत उम्मीदवार की तलाश में जुटी है। सीट का नाम टोंक है और उम्मीदवार है सचिन पायलट। भाजपा रणनीति के तहत पायलट के सामने किसी ऐेसे उम्मीदवार को उतारना चाहती है जो उनको कड़ी टक्कर दे सकें। पार्टी ने उनके सामने टोंक सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया को उतारने की सोची। लेकिन जौनपुरिया ने विधानसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया।
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
17 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
1 day agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
2 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
3 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
3 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
3 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
6 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
8 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
9 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines