राजस्थान कांग्रेस चीफ डोटासरा ने कहा था- हम तो ईडी का इंतजार कर रहे हैं; आज एजेंसी ने कर दी रेड

Rajasthan Assembly Election 2023 ED Raid In Paper Leak Case Govind Singh Dotsara: राजस्थान पेपरलीक मामले में ईडी ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर छापेमारी की।

Rajasthan Assembly Election 2023 ED Raid In Paper Leak Case Govind Singh Dotsara

Rajasthan Assembly Election 2023 ED Raid In Paper Leak Case Govind Singh Dotsara

Rajasthan Assembly Election 2023 ED Raid In Paper Leak Case Govind Singh Dotsara: राजस्थान पेपरलीक मामले में ईडी ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर छापेमारी की। डोटासरा के अलावा ईडी की टीम महुआ से निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला के घर भी पहुंची है। जानकारी के अनुसार पेपरलीक मामले में ईडी की टीम ने 7 जगहों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान सीआरपीएफ की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फिलहाल ईडी की टीमें डोटासरा के घर पर मौजूद हैं और उनसे पूछताछ कर रही है। इसके अलावा ईडी की टीम सीकर स्थित डोटासरा के निजी आवास पर भी पहुंची है। बता दें कि पेपर लीक मामले में ईडी की टीम ने आज पहली बार डोटासरा के घर पर छापेमारी की है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सीकर की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी भी हैं।

विज्ञापन

क्या कर लेगी ईडी?

पेपरलीक मामले में ईडी की कार्रवाई को लेकर डोटासरा कई कार्यक्रमों के जरिए केंद्रीय एजेंसियों पर निशाना साधते रहे हैं। डोटासरा ने कहा कि हम तो इंतजार कर रहे हैं कि कब ईडी और इनकम टैक्स की टीमें मेरे घर आती है। ईडी से वो डरेगा जिसने गलत किया है हम तो ईडी का इंतजार कर रहे हैं।

रिश्तेदारों से पहले भी हो चुकी है पूछताछ

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले पेपर लीक मामले में ईडी की टीम डोटासरा के रिश्तेदारों पर छापेमारी कर चुकी है। उस समय भी डोटासरा ने छापेमारी को लेकर एजेंसी और भाजपा पर निशाना साधा था। इससे पहले ईडी राजस्थान लोक सेवा आयोग मेंबर बाबूलाल कटारा समेत कई लोगों पर कार्रवाई कर चुकी है।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ