---विज्ञापन---

Watch Video: अगर मैं चुनाव हार गईं तो… इतना कहकर क्यों रोने लगी कांग्रेस की महिला प्रत्याशी?

Rajasthan Assembly Election 2023 Congress Woman Candidate Cries Video: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के भाजपा अब तक 124 तो कांग्रेस की ओर से 76 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है।

---विज्ञापन---

Rajasthan Assembly Election 2023 Congress Woman Candidate Cries Video: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के भाजपा अब तक 124 तो कांग्रेस की ओर से 76 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। इस बीच कांग्रेस की प्रत्याशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे कह रही है अगर वह यह चुनाव हारी तो यह उनके जीवन का आखिरी इतना कहकर वह चुप हो गई और रोने लगी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

बता दें कि यह महिला प्रत्याशी कांग्रेस की अर्चना शर्मा है। जो मालवीय नगर विधानसभा से चुनाव मैदान में है। उनके सामने भाजपा की ओर से मौजूदा विधायक कालीचरण सरार्फ मैदान में हैं। 2018 के चुनावों में कांग्रेस की अर्चना शर्मा को भाजपा के कालीचरण सर्राफ ने 4 हजार से अधिक वोटों से पराजित किया था। अर्चना शर्मा का मालवीय नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टिकट मिलने के बाद विरोध किया था। इसके लिए वे दिल्ली तक गए थे।

अगर मैं चुनाव हार गईं तो…

इस बीच कांग्रेस उम्मीदवार क्षेत्र में लोगों से संवाद करने पहुंची और भावुक हो गई। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर मैं चुनाव हारी तो यह मेरे जीवन का आखिरी चुनाव… इतना कहकर वह चुप हो गईं और रोने लग गईं। कार्यकर्ताओं ने इसके बाद नारेबाजी करना शुरू कर दिया। 2018 के चुनावों में इस सीट पर कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। यहां भाजपा के कालीचरण सर्राफ ने अर्चना शर्मा को 4 हजार से अधिक वोटों से पराजित कर दिया था।

First published on: Oct 25, 2023 02:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola