Rajasthan Assembly Election 2023: भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी बागियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 49 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इन सभी नेताओं को कुछ दिन पहले अंतिम मौका दिया था। ताकि वे अपना नामांकन वापस ले सके। लेकिन बागियों ने ऐसा नहीं किया इसके बाद पार्टी ने यह सख्त कदम उठाया हैं
पार्टी ने राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से जौहरीलाल मीणा, पुष्कर से पूर्व विधायक गोपाल बाहेती, सिवाना से सीएम गहलोत के करीबी सुनिल परिहार, जोधपुर से बागी होकर आरएलपी से मैदान में उतरे अजय त्रिवेदी समेत 49 नेताओं को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।
पार्टी ने जिन नेताओं को बर्खास्त किया है उनकी सूची इस प्रकार है-
श्रीगंगानगर से करूणा अशोक चाण्डक, सिवाना से सुनील परिहार, मनोहरथाना से कैलाश मीना, चौरासी से महेन्द्र बरजोड़, हनुमानगढ़ से गणेश राज बंसल, कोलायत से रेवतराम पंवार, मुण्डावर से अंजली यादव, उदयपुरवाटी से मीनू सैनी, लोहावट से सत्यनारायण विश्नोई, परबतसर से लच्छाराम बढ़ारड़ा, संगरिया से डॉ. परम नवदीप सिंह, आदर्श नगर से उमरदराज, देवली-उनियारा से डॉ, विक्रम सिंह गुर्जर, धोद से महेश मोरदिया, मसूदा से वाजिद खान, सोजत से अशोक खाण्डपा मेघवाल, श्रीमाधोपुर से बलराम यादव, निवाई से प्रहलाद नारायण बैरवा, झोटवाड़ा से सुरज्ञान सिंह घौसल्या व हरिकिशन तिवारी, सांचौर से डॉ. शमशेर अली सैय्यद, सादुलशहर से ओम बिश्नोई, सवाईमाधोपुर से डॉ, अजीजुद्दीन आजाद, नागौर से हबीबुर्रहमान खान अशरफी, सरदारशहर से राजकरण चौधरी, विराटनगर से रामचन्द्र सराधना व भीमसहन गुर्जर, महुआ से रामनिवास गोयल, जोधपुर से डॉ, अजय त्रिवेदी, हिण्डौन से बृजेश जाटव, कपासन से आनन्दी राम खटीक, किशनगढ़ बास से सिमरत संधू, मुण्डावर से अंजली यादव, टोडाभीम से राघव राम मीना व कल्पना, जालोर से रामलाल मेघवाल, धरियावद से विशेष कुमार मीना, केशोरायपाटन से राकेश बोयत, नगर से डॉ. गोविन्द शर्मा, शिव से फतेह खान, लूणकरणसर से वीरेन्द्र बेनीवाल, सागवाड़ा से पन्नालाल डोडियार डूंगरपुर से देवराम रोत, मालपुरा से गोपाल गुर्जर, छबड़ा से नरेश कुमार मीना, बसेड़ी से खिलाड़ी लाल बैरवा को एआईसीसी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित करने के आदेश जारी किए है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines