---विज्ञापन---

कांग्रेस ने जयपुर शहर की इन 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, महेश जोशी को लेकर ऐसे फंसा पेंच

Rajasthan Assembly Election 2023 Congress Candidate List: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार देर रात 43 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी।

---विज्ञापन---

Rajasthan Assembly Election 2023 Congress Candidate List Mahesh Joshi: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार देर रात 43 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने जयपुर शहर की 10 सीटों में से 5 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। किशनपोल सीट से पार्टी ने अमीन कागजी को उम्मीदवार बनाया है वहीं आदर्श नगर से रफीक खान और सिविल लाइंस से प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इन सभी में दिलचस्प बात यह है कि अमीन कागजी ओर रफीक खान का स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ता जमकर विरोध कर रहे थे। कागजी के विरोध में तो कार्यकर्ता दिल्ली तक प्रदर्शन कर चुके थे। तीनों ही सीटों पर कांग्रेस ने पिछले चुनाव में जीत दर्ज की थी।

5 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

पिछले चुनाव में अमीन कागजी ने भाजपा के मोहनलाल गुप्ता को हराया था। वहीं सिविल लाइंस में प्रताप सिंह खाचरियावास ने अरुण चतुर्वेदी और रफीक खान ने पूर्व भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी को चुनाव हराया था। इससे पहले शनिवार को आई सूची में पार्टी ने मालवीय नगर से अर्चना शर्मा और सांगानेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज को प्रत्याशी घोषित किया था। पार्टी अब तक जयपुर शहर की 10 सीटों में से 5 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। वहीं हवामहल, विद्याधर नगर, आमेर, बगरू और झोटवाड़ा सीटों से प्रत्याशियों का ऐलान होना बाकी है।

---विज्ञापन---

इन सीटों पर फंसा पेंच

बता दें कि पिछले चुनाव में हवामहल सीट से महेश जोशी ने चुनाव जीता था। वहीं बगरू से गंगा देवी ने चुनाव जीता था। पार्टी इस बार दोनों की सीट बदल सकती है। महेश जोशी को तो हाईकमान ने आंखे दिखा रखी है। क्योंकि सितंबर 2022 में हुई बगावत के बाद से वे हाईकमान के निशाने पर हैं। वहीं सीएम गहलोत हाईकमान के समक्ष जोशी की जबरदस्त पैरवी कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि महेश जोशी को पार्टी एक बार फिर हवामहल से प्रत्याशी बना सकती है या उनकी सीट बदल सकती है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 23, 2023 11:03 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola