Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान के बागी नेताओं में अगुवा राजपाल सिंह शेखावत ने नामांकन वापस लेने का निर्णय किया हैं। जानकारी के अनुसार अमित शाह ने प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह को फोन कर राजपाल को समझाया। इसकेे बाद उन्होंने देर शाम कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर नामांकन वापस लेने का फैसला कर लिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह अमित शाह ने मुझसे वादा किया ऐसे में मुझे सोचना चाहिए था।
कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ेंगे बागी
कांग्रेस में कई बागी हैं जो पार्टी का समीकरण बिगाड़ सकते हैं। पार्टी राज्य में वापसी की कोशिशों में जुटी हैं। इस बीच उनके 13 बड़े नेता बागी बनकर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। सरदारशहर से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कुमार के सामने नगर परिषद् सभापति राजकरण चौधरी अड़े हैं। कांग्रेस उन्हें मनाने की कोशिश कर रही है। मनोहरथाना से कांग्रेस के नेमीचंद मीणा के सामने कैलाश मीणा मैदान में हैं। इसी तरह बड़ी सादड़ी से बद्रीलाल जाट के सामने पूर्व विधायक कैलाश चौधरी खड़े हैं।
यह है कांग्रेस के बागियों की सूची
1. नागौर – हबीबुर्रहमान
2. सरदारशहर- राजकरण चौधरी
3. मसूदा- ब्रहादेव कानावत
4. मनोहरथाना – कैलाश मीणा
5. हिंडौन सिटी – बृजेश जाटव
6. बड़ी सादड़ी – बद्रीलाल जाट
7. अजमेर दक्षिण – हेमंत भाटी
8. नगर – गोविंद शर्मा
9. पुष्कर – श्रीगोपाल बाहेती
10. शाहपुरा- आलोक बेनीवाल
11. सिवाना- सुनिल परिहार
12. सूरसागर- रामेश्वर दाधीच
13. राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ – जौहरीलाल मीणा
इधर भाजपा से भी सबसे बड़ी चुनौती बने हैं चित्तौड़गढ़ से चंद्रभान सिंह आक्या। पार्टी ने इस बार उनकी जगह नरपत सिंह राजवी को उम्मीदवार बनाया है। इस बीच सीपी जोशी ने कहा कि मैं सब कुछ सहने को तैयार हूं। लेकिन पार्टी को गाली नहीं दें। पार्टी हमारी मां है। डीडवाना से पूर्व मंत्री यूनुस खान बागी बनकर मैदान में हैं तो वहीं सांचौर से जीवाराम चौधरी खुलकर मैदान में हैं।
यह हैं भाजपा के बागियों की बड़ी सूची
1. चित्तौड़गढ़ – चंद्रभान सिंह आक्या
2. सांचैर – जीवाराम चौधरी
3. शिव – रविंद्र सिंह भाटी
4. डीडवाना – यूनुस खान
5. सूरतगढ़ – राजेंद्र भादू
6. लाडपुरा – भवानी सिंह राजावत
7. खंडेला – बंशीधर बाजिया
8. झुंझुनूं – राजेंद्र भांबू
9. फतेहपुर – मधुसूदन भींडा
10. बयाना – रितु बनावत
11. पिलानी – कैलाश मेघवाल
12. कोटपूतली – मुकेश गोयल
13. बस्सी – जितेंद्र मीणा
14. शाहपुरा – कैलश मेघवाल
15. अनूपगढ़ – शिमला बावरी
बता दें कि आज प्रदेश में नामांकन वापसी का आखिरी दिन है। दोनों से कई बड़े बागी मैदान में डटे हैं। प्रदेश में 25 नवंबर को मतदान होना है वहीं 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines