---विज्ञापन---

राजस्थान में चुनाव लड़ रहे 8 नेताजी की 2-2 पत्नियां, किसी ने A और B कहा, तो किसी ने 50 की उम्र में रचाई फिर से शादी 

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले हलफनामे के जरिए कई रोचक जानकारियां सामने आ रही है। प्रदेश में 25 नवंबर को मतदाता चुनाव के लिए मतदान करेंगे वहीं नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले प्रत्याशियों से जुड़ी कई रोचक जानकारियां सामने आ रही हैं। ये जानकारियां प्रत्याशियों ने अपने चुनावी हलफनामें में बताई है। कुछ दिनों पहले जब सचिन पायलट ने अपना नामांकन दाखिल किया था तो उसमें सामने आया था कि वे अब सिंगल है।

ऐसे में अब यह जानकारी सामने आई है कि इस बार के चुनाव में 8 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी 2-2 पत्नियां हैं। इस लिस्ट में कांग्रेस के 4 प्रत्याशी और भाजपा के भी इतने ही प्रत्याशी हैं। कुछ ने नामांकन पत्र में दोनों के नाम लिखें है तो कुछ ने उन्हें ए और बी कहकर संबोधित किया है। वहीं प्रतापगढ़ सीट तो ऐसी है जहां भाजपा और कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों की दो-दो पत्नियां हैं।

---विज्ञापन---

आइये जानते हैं उन प्रत्याशियों के बारे में जिनकी दो-दो पत्नियां हैं-

1. उदयलाल डांगी भाजपा प्रत्याशी, वल्लभनगर

भाजपा प्रत्याशी उदयलाल डांगी उदयपुर की वल्लभनगर सीट से मैदान में हैं। इनकी दो पत्नियां हैं बाबुडी और डाली। बाबुड़ी गृहणी हैं जबकि डाली की कृषि से जुड़ी आय है। वे इनकम टैक्स की फाइल करती है। दोनों के पास 10-10 तोला सोना और कृषि भूमि हैं। दोनों के पास अलग-अलग मकान हैं।

---विज्ञापन---

2. अमीन कागजी, कांग्रेस प्रत्याशी, किशनपोल

किशनपोल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अमीनुद्दीन कागजी ने दो पत्नियों की जानकारी दी है। हलफनामे के अनुसार रेशमा और मोनिका शर्मा उनकी पत्नियां हैं। कागजी ने मोनिका से कोरोना महामारी के दौरान ही विवाह किया था। दोनों के पास 21-21 तोला सोना और अलग-अलग घर हैं।

---विज्ञापन---

3. दयाराम परमार, कांग्रेस प्रत्याशी, खेरवाड़ा

उदयपुर जिले की ही खेरवाड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दयाराम परमार दो पत्नियां हैं जिनके नाम कमला और अमृता हैं। कमला सरकारी नौकरी से रिटायर्ड हैं। अमृत के पास 10 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी है। इसके अलावा दोनों के नाम अलग-अलग कारें और मकान भी हैं।

---विज्ञापन---

4. बाबूलाल खराड़ी, भाजपा प्रत्याशी, झाड़ोल

---विज्ञापन---

उदयपुर की झाड़ोल सीट से भाजपा प्रत्याशी बाबुलाल खराड़ी ने भी दो पत्नियों की जानकारी दी है। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामें में पत्नियों को ए और बी नाम से संबोधित किया। इसके साथ ही आभूषण और संपत्ति की जानकारी भी दी है।

---विज्ञापन---

5. हेमंत मीणा, भाजपा प्रत्याशी, प्रतापगढ़

भाजपा ने पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा के बेटे हेमंत मीणा को प्रतापगढ़ से प्रत्याशी बनाया है। हलफनामे के अनुसार इनकी दो पत्नियां सारिका और संगीता मीणा है। दोनों के पास बैंक में ढाई लाख रुपये जमा हैं।

---विज्ञापन---

6. नानालाल निनामा, कांग्रेस प्रत्याशी, घाटोल

बांसवाडा़ की घाटोल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नानालाल निनामा ने भी 2 पत्नियों की जानकारी दी है। दोनों के नाम नाथी और काउडी है। हलफनामे के अनुसार नाथी के पास 7 तोला सोना वही काउडी के पास 3 तोला सोना और चांदी है।

---विज्ञापन---

7. कैलाशचंद्र मीणा भाजपा प्रत्याशी, गढ़ी

बांसवाड़ा की गढ़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाशचंद्र की दो पत्नियां संतु और सविता हैं। दोनों के पास 10-10 तोला सोना और मकान हैं।

---विज्ञापन---

8. रामलाल मीणा, कांग्रेस प्रत्याशी, प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल मीणा चुनाव मैदान में हैं। इनकी भी दो पत्नियां हैं। गेंदा देवी और इंद्रा देवी। गेंदा के पास 30 तोला सोना और इंद्रा के पास 35 तोला सोना हैं। वहीं इंद्रा तो प्रतापगढ़ की जिला प्रमुख है। हालांकि पिछले चुनाव में इन्होंने 2 पत्नियों का जिक्र नहीं किया था। दिलचस्प बात यह है कि इनके प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार हेमंत मीणा की भी दो पत्नियां हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 18, 2023 01:15 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola