Rajasthan Assembly Election 2023 CM Gehlot OSD Contest Bhilwara: राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा भीलवाड़ा से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। वे कांग्रेस के टिकट पर भीलवाड़ा की किसी भी सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। इतना ही नहीं ओएसडी ने सीएम पर दबाव बनाने के लिए सीएम आवास पर ही अपने समर्थकों को बुला लिया। इसके बाद सीएम ने समर्थकों से कहा कि टिकटों पर फैसला करते समय पार्टी शर्मा की निष्ठा और समर्पण का ध्यान रखेगी।
आज होगी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक
बता दें कि आज दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होनी है। यह बैठक स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई की अध्यक्षता में होगी। बैठक में बाकी बची 105 सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी। इसके बाद सोमवार को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस अपने बाकी बचे उम्मीदवारों के नाम भी तय कर लेगी। अब तक कांग्रेस तीन सूचियों में 95 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
गौरतलब है कि प्रदेश में 200 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होना है। पहले चुनाव आयोग ने मतदान की तारीख 23 नवंबर तय की थी लेकिन देवउठनी एकादशी के कारण चुनाव आयोग ने मतदान की तारीख बदलकर 25 नवंबर कर दी। वहीं चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
13 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
7 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
10 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines