Rajasthan Assembly Election 2023 Cm Gehlot Meet Suryakanta Vyas: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रत्याशियों को ऐलान होते ही भाजपा में 10 से अधिक सीटों पर बगावत हो सकती है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा ने दूसरी सूची में जोधपुर के सूरसागर से 8 बार की विधायक सूर्यकांता व्यास का टिकट काट पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी को दे दिया। इस पर जोधपुर पहुंचे गहलोत ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन भाजपा नेताओं ने उनकी तारीफ की उनका टिकट काट दिया गया है। मंगलवार देर रात सीएम गहलोत सूर्यकांता व्यास के घर पहुंच गए।
देर रात जीजी से मिलने पहुंचे सीएम
मंगलवार रात 12ः30 बजे सीएम अशोक गहलोत सूरसागर से मौजूदा विधायक सूर्यकांता व्यास के घर पहुंच गए। सूर्यकांता का टिकट कटने पर सीएम गहलोत ने अफसोस जताते हुए कहा कि जीजी ने उनकी तारीफ की थी इसलिए भाजपा ने उनको टिकट नहीं दिया। हालांकि राजस्थान की सूरसागर सीट से कांग्रेस ने अभी तक किसी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। लेकिन जीजी के टिकट कटने और फिर सीएम के मिलने की टाइमिंग को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं।
बता दें कि सूर्यकांता व्यास इस सीट से पिछली 3 बार से विधायक है। हालांकि खराब स्वास्थ्य के कारण वह पार्टी की गतिविधियों में कम ही हिस्सा ले पाती हैं। कांग्रेस यहां 20 साल से चुनाव नहीं जीत पाई है। ऐसे में अगर कांग्रेस सूर्यकांता व्यास को टिकट देती है तो यह भाजपा के मुश्किलें खड़ी कर सकता है। हालांकि सूर्यकांता जैसी उम्रदराज नेता पार्टी से इस प्रकार से बगावत करने के आसार कम ही हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
17 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
1 day agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
2 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
3 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
3 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
3 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
6 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
8 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
9 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines