Rajasthan Assembly Election 2023 Cm Gehlot Sachin Pilot News: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सरदारपुरा से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सीएम गहलोत जोधपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडोर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 2020 में उनकी सरकार गिराने के प्रयास किए गए। सीएम ने एक बार फिर जुलाई 2020 के सियासी संकट का जिक्र कर उन्होंने एक बार फिर पायलट पर निशाना साधा है। सीएम ने चुनौती देते हुए कहा कि जिन लोगों ने यह कोशिश की थी उन्हें नहीं पता था कि उनका पाला किससे पड़ा है।
जुलाई 2020 के बगावत का किया जिक्र
सीएम ने कहा कि वे तीन बार प्रदेश के सीएम रहे हैं। मैंने अपने तीनों कार्यकाल पूरे किए। तीन कार्यकाल पूरे करना मेरे लिए उपलब्धि नहीं है। लेकिन मेरे सीएम रहते उन्होंने सरकार गिराने की कोशिश की उन्होंने सोचा कि वे लोग यहां भी सफल हो जाएंगे। बता दें कि सीएम पिछले 2 दिनों से जोधपुर में थे और उन्होंने कई क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं की। बता दें कि सचिन पायलट के नेतृत्व में 18 से अधिक विधायकों ने जुलाई 2020 में बगावत कर दी थी। इसके बाद दोनों के बीच लंबे समय तक तनाव पूर्ण संबंध रहे थे।
गहलोत का बयान ऐसे समय में आया है जब प्रदेश में 25 नवंबर को मतदान होना है। इस दौरान गहलोत ने वहां आए लोगों से अपने लिए समर्थन और आशीर्वाद मांगा। सीएम ने कहा कि आपने हमेशा मुझे आशीर्वाद दिया है। आपके पास आना मेरा कर्तव्य था। अब आपकी अनुमति लेकर ही मैं प्रदेश की अन्य सीटों पर प्रचार के लिए जा रहा हूं।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines