Rajasthan: रातों-रात मिला BJP का टिकट, एक दिन पहले कांग्रेस छोड़ी, दूसरे दिन List में आ गया नाम

BJP Third List Rajasthan Assembly Election 2023: इस List में कई चौंकाने वाले नाम भी आए सामने हैं। BJP ने फायर ब्रांड नेताओं को टिकट दिया है।

rajasthan assembly election 2023 bjp third list analysis darshan gurjar subhash meel sumitra punia

rajasthan assembly election 2023: bjp third list analysis darshan gurjar subhash meel sumitra punia

विज्ञापन

BJP Third List Rajasthan Assembly Election 2023: भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में बीजेपी ने जातिगत समीकरण साधने के साथ ही गजेन्द्र सिंह शेखावत, वसुंधरा राजे, किरोड़ीलाल मीणा और सतीश पूनिया के करीबी लोगों को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम भी आए सामने हैं। बीजेपी ने कई फायर ब्रांड नेताओं और उनके करीबियों को टिकट दिया है। वहीं एक दिन पहले ही कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए नेताओं की भी लॉटरी लग गई है। उन्हें बीजेपी ने टिकट दे दिया है।

दर्शन गुर्जर, सुभाष मील और सुमित्रा पूनिया को टिकट

करौली से दर्शन सिंह गुर्जर ने कल ही भाजपा जॉइन की थी। उन्हें टिकट मिल गया है। वहीं सीकर जिले की खंडेला सीट से सुभाष मील को टिकट दिया गया है। वह कांग्रेस के टिकट के दावेदार थे, लेकिन खंडेला से उनका टिकट काटकर महादेव सिंह को दे दिया गया। इसके बाद वह बागी हो गए। बुधवार को उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। एक दिन बाद ही खंडेला से उनके नाम का ऐलान हो गया। सादुलपुर में सुमित्रा पूनिया भाजपा की प्रत्याशी होंगी। वह कांग्रेस के पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया की पुत्रवधु हैं। कुछ दिन पूर्व ही नन्द लाल पूनिया ने भाजपा जॉइन की थी।

विज्ञापन

फायर ब्रांड नेताओं को टिकट 

बीजेपी ने इस लिस्ट में फायर ब्रांड नेताओं और उनके करीबियों को टिकट दिया है। जयपुर की हवामहल सीट से हिंदू फायर ब्रांड संत बालमुकुंद आचार्य को टिकट मिला है। वह हाथोज धाम के महंत हैं। पिछले दिनों उनके कई वीडियो वायरल हुए थे। दूसरी ओर रामगढ़ सीट से बीजेपी के फायर ब्रांड नेता ज्ञानदेव आहूजा के भतीजे जय आहूजा को मैदान में उतारा गया है। पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 3 बार के विधायक ज्ञानदेव आहूजा का टिकट काट दिया था। इसके बाद उन्होंने जयपुर की सांगानेर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। हालांकि बीजेपी प्रत्याशी को समर्थन देते हुए उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया था।

एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं

बीजेपी ने डीडवाना के धाकड़ नेता और एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार यूनुस खान का टिकट काट दिया है। उन्हें पिछली बार टोंक से सचिन पायलट के सामने उतारा गया था। इस बार उन्हें न तो टोंक और न ही डीडवाना से टिकट मिला। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

किरोड़ीलाल मीणा के भतीजे को टिकट

बीजेपी ने पहली लिस्ट में सवाई माधोपुर से राज्य सभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को मैदान में उतारा है। अब उनके भतीजे राजेन्द्र मीणा को भी टिकट दिया गया है। राजेंद्र मीणा महुआ से मैदान में होंगे। इस सीट से वर्तमान विधायक ओमप्रकाश हुड़ला को कांग्रेस ने टिकट दिया है। हुड़ला का एक वीडियो पिछले दिनों तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वे रीट मामले में ईडी की कार्रवाई के बाद किरोड़ीलाल मीणा पर आरोप लगाते हुए रो पड़े थे। अब उनका मुकाबला किरोड़ी के भतीजे से होगा। इसके साथ ही बीजेपी के कद्दावर नेता मदनलाल दिलावर को रामगंज मंडी से टिकट मिल गया है।

विज्ञापन

7 महिलाओं को टिकट, पुराने चेहरों पर भरोसा

बीजेपी ने 200 विधानसभा सीटों के लिए तीसरी लिस्ट में शामिल 58 प्रत्याशियों में से 7 महिलाओं को टिकट दिया है। इनमें कोलायत से पूनम कंवर भाटी, सादुलपुर से सुमित्रा पूनिया, कामां से नौक्षम चौधरी, भोपालगढ़ से कंसा मेघवाल, केशवराय पाटन से चंद्रकांता मेघवाल, लाडपुर से कल्पना देवी और बारा-अटरू से सारिका चौधरी का नाम शामिल है। इसके साथ ही बीजेपी ने कई पुराने चेहरों पर भी भरोसा जताया है। पूनम कंवर कोलायत से दूसरी बार, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल को खाजूवाला से चौथी बार टिकट दिया गया है। वहीं लाडनूं से करणी सिंह को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन

करणी सिंह पूर्व विधायक मनोहर सिंह के पुत्र हैं। बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होंगे, जबकि नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। बीजेपी ने 200 में से अब तक कुल 182 सीट घोषित कर दी हैं, जबकि 18 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पेंडिंग हैं।

इनपुट: के जे श्रीवत्सन, जयपुर 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ