Rajasthan Assembly Election: भारतीय जनता पार्टी से सांसद बाबा बालक नाथ अपने विवादित बयानों को लेकर जाने जाते हैं। एक बार फिर विधानसभा चुनाव के दौरान उनका एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह विधानसभा चुनाव की तुलना भारत पाकिस्तान के मैच से कर रहे हैं। इसमें वह सभा में भारत और पाकिस्तान की मैच की बात करते हैं और कहते हैं कि यह चुनाव भी भारत पाकिस्तान के मैच जैसा है अब आपको तय करना है आप भारत की तरफ है या पाकिस्तान की तरफ।
अलवर की तिजारा विधानसभा सीट से प्रत्याशी
राजस्थान में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने जीत के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी से सांसद बालक नाथ को अलवर की तिजारा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। बालक नाथ अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान एक ऐसा विवादित बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े: गाजियाबाद में शरारत शरारत में चली गई शख्स की जान, पीछे लोहे की राॅड में बारूद भरकर किया था विस्फोट
यह भी पढ़े: प्रयागराज में तैनात पीएसी इंस्पेक्टर की हत्या, बदमाशों ने मारी थी गोली
विधानसभा चुनाव की तुलना मैच से की
आपको बता दें कि एक जनसभा को संबोधित करने के लिए बालक नाथ टपूकड़ा की एक समिति में पहुंचे थे। जहां लगभग 200 लोग मौजूद थे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा का चुनाव भारत पाकिस्तान के मैच जैसा है। यहां जीत और हार की लड़ाई नहीं है यहां वोटिंग प्रतिशत की भी लड़ाई है। उधर वोटिंग परसेंट कितना होता है यह बताने की जरूरत नहीं है। हमें भी इस बार उनसे अधिक वोटिंग परसेंट करना है वहां सारे कबीले एक हो गए हैं।
वहीं अगर हम अपना वोटिंग परसेंट शत प्रतिशत कर देंगे। तो उनके सारे मंसूबे धरे के धरे रह जाएंगे। हमारे सनातन धर्म को हराने के लिए साजिश की जा रही है। इसलिए हमें वोटिंग परसेंट को बढ़ाना है आपको बता दें कि तिजारा विधानसभा सीट मुस्लिम बहुल सीट है। यहां से कांग्रेस पार्टी ने इमरान खान को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके पहले भी भाजपा सांसद और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बालक नाथ बेटू के बयान दे चुके हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines