Rajasthan Assembly Election 2023 BJP List Protest Rajsamand Chittorgarh Jaipur: राजस्थान में भाजपा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। चुनाव से पहले तक पार्टी अंदरूनी गुटबाजी से जूझ रही थी। इसके बाद जब लिस्ट जारी हुई तो भी वहीं स्थिति देखने को मिल रही है। भाजपा की दूसरी सूची जारी होने के बाद घमासान बढ़ गया है। जयपुर की सांगानेर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, अलवर, बूंदी और उदयपुर में पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव कार्यालयों पर धावा बोल रहे हैं। इतना ही नहीं कार्यकर्ता चुनाव प्रचार के लिए रखी सामग्री को भी आग के हवाले कर दे रहे हैं।
शनिवार को भाजपा ने 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसके बाद से ही टिकट नहीं मिलने को लेकर घमासान मचा हुआ है। राजसमंद में दीप्ति माहेश्वरी का जमकर विरोध हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने उसके ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में सीपी जोशी के घर पर भी पथराव कर दिया। यहां कार्यकर्ता निवर्तमान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट काटने का विरोध कर रहे हैं।
दीप्ति माहेश्वरी के कार्यालय में तोड़फोड़
राजसमंद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दीप्ति को बाहरी उम्मीदवार बता दिया और सड़क पर उतर गए। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देने की मांग की। कार्यकर्ता कांकरोली रोड़ स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दिनेश बडाला को टिकट देने की मांग करते हुए कार्यालय पर ही धरना दे दिया।
आक्या बोले- जोशी ने लिया बदला
वहीं चित्तौड़गढ़ से चंद्रभान सिंह आक्या का टिकट कटने के बाद उनके समर्थक सड़क पर उतर आए और जमकर विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के घर पर पथराव भी किया। वहीं टिकट कटने के बाद विधायक आक्या ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पुरानी दुश्मनी का बदला लिया है। उन्होंने अपनी पुरानी खुन्नस निकाली है। जो कि ठीक नहीं है। मुझे मेरे टिकट कटने का पहले से ही अंदेशा था।
जयपुर से केजे श्रीवत्सन् की रिपोर्ट
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
12 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines