BJP Candidate Nauksham Chaudhary Viral Video: भरतपुर की कामां सीट से भाजपा की प्रत्याशी नौक्षम चौधरी का विवादित बयान सामने आया है। चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि किसी ने भी ईंट चलाई तो पत्थर से जवाब दूंगी और हमें तो गोली भी चलानी आती है। वीडियो 3 नवंबर को सोशल मीडिया पर शेयर हुआ। बता दें कि पार्टी ने गुरुवार को जारी हुई तीसरी सूची में नौक्षम चौधरी को कामां से उम्मीदवार बनाया था। वीडियो कामां के विमल कुंड स्थित गुर्जर आश्रम का है।
वीडियो के वायरल होने के बाद नौक्षम चौधरी ने दावा किया कि किसी ने उनके वीडियो को एडिट किया है। मैंने तो कार्यक्रम मे कामां विधानसभा में पिछले 5 साल से चल रहे जंगलराज और तानाशाही को लेकर बात की है। जिन लोगों ने इस वीडियो को गलत तरीके से शेयर किया है उनके खिलाफ भी हम कार्रवाई करेंगे। वीडियो में नौक्षम ऐलान कर रही है कि हमें गोली भी चलानी आती है सारे काम आते हैं। जूते का जूते से इलेक्शन से लड़ना आता है। इसका ऐलान में आज मंदिर से करती हूं।
विरोध के बाद दी सफाई
उन्होंने आगे कहा कि मेरा बयान था कि जो लोग सताए हुए हैं जिन पर अत्याचार हुए हैं हम उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। यहां जिस तरह आम जन को परेशान किया जा रहा है वह हम होने नहीं देंगे। बता दें कि नौक्षम चौधरी नूंह के पेमा खेड़ा गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने लंदन से मास कम्यूनिकेशन किया है। लंदन में पढ़ाई करके लौटने के बाद उन्होंने भाजपा ज्वाॅइन की। इसके बाद हरियाणा की पुन्हाना सीट से भाजपा के टिकट पर पहला विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन बागियों के चलते वह चुनाव हार गई थी। वहीं कामां से कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। इस सीट से अभी जाहिदा खान विधायक है और सरकार में मंत्री भी रहीं।
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
15 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
7 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
10 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines