Rajasthan Assembly Election 2023 Baba Balaknath: केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार को तारीखों का ऐलान कर दिया। इसके अनुसार राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव तारीखों के ऐलान के 3 घंटे बाद ही भाजपा ने राजस्थान के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। सूची में भाजपा ने उम्मीद के मुताबिक वर्तमान 7 सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा है। इसमें से एक नाम हैं बाबा बालकनाथ। ये फिलहाल अलवर से सांसद हैं। बाबा बालकनाथ नाथ संप्रदाय के मस्तनाथ मठ से महंत हैं।
भाजपा ने 7 सासंदों को मैदान में उतारा
सांसद बालकनाथ की वेशभुषा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलती है। सीएम योगी भी नाथ संप्रदाय से दीक्षा लेने के बाद गोरखपुर मठ के महंत बने थे। राजस्थान के सियासी हलकों में इन्हें राजस्थान का योगी भी कहते हैं। बाबा बालकनाथ के अलावा भाजपा ने दीया कुमारी राज्यवर्द्धन राठौड़, भागीरथ चैधरी, देवजी पटेल, किरोड़ीलाल मीणा और देवेंद्र कुमार को टिकट दिया है।
हिंदूत्व की फायरब्रांड छवि का मिला लाभ
बाबा बालकनाथ को अपनी फायरब्रांड छवि के कारण ही भाजपा ने विधानसभा चुनाव में तिजारा सीट से उम्मीदवार बनाया है। बालकनाथ का अलवर की सीट काफी वर्चस्व है। इसके साथ ही हरियाणा में भी उनका बड़ा असर माना जाता है। बालकनाथ यादव समुदाय से आते हैं और इस क्षेत्र में इस जाति का प्रभाव ज्यादा है। ऐसे में भाजपा विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा चुनाव में यादवों को साधने के लिए बाबा बालकनाथ को तिजारा से चुनाव मैदान में उतारा है।
2019 में भाजपा ने बनाया था उम्मीदवार
बालकनाथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के काफी करीबी माने जाते हैं। पिछले दिनों उन्होंने गोरखपुर स्थित नाथ संप्रदाय की मुख्य पीठ में महंत अवैद्यनाथ की 9वीं पुण्यतिथि के आयोजन में हिस्सा लिया था। इसके अलावा भाजपा ने उन्हें 2019 में अलवर से अपना उम्मीदवार बनाया था। यहां उन्होंने कांग्रेस भंवर जितेंद्र सिंह को 3 लाख वोटों के अंतर से पराजित किया था। बता दें कि राजस्थान में सीपी जोशी को भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था तो इनका भी प्रमोशन हुआ। इन्हें सीपी जोशी की टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
7 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
16 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
17 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines